Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

पानी की मोटर निकालने गए युवक की पाराखती डैम में डूबने से दर्दनाक मौत

By
On:

खबरवाणी

पानी की मोटर निकालने गए युवक की पाराखती डैम में डूबने से दर्दनाक मौत

सर्रई | सोमवार
सर्रई क्षेत्र के पाराखती डैम में लगी पानी की मोटर निकालने गए एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक दिलीप धुर्वे, पिता प्यारे धुर्वे, उम्र लगभग 38 वर्ष, निवासी सर्रई थे। वे दोपहर के समय पाराखती डैम में खराब पड़ी मोटर निकालने के लिए उतरे थे। बताया जा रहा है कि मोटर अधिक गहराई में फंसी हुई थी। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी की अधिक गहराई और फिसलन के कारण सफलता नहीं मिल सकी। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया।
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने डैम पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और चेतावनी बोर्ड लगाए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News