Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

आमला में आस्था की अनूठी मिसाल: स्वप्रयास और मेहनत से पिछले 62 वर्षों से हो रहा है माँ महालक्ष्मी का भव्य आयोजन।

By
On:

खबरवाणी

आमला में आस्था की अनूठी मिसाल: स्वप्रयास और मेहनत से पिछले 62 वर्षों से हो रहा है माँ महालक्ष्मी का भव्य आयोजन।

आमला: नगर में इन दिनों गणेश उत्सव के साथ-साथ माँ महालक्ष्मी की आराधना का महापर्व अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ श्री राम मार्केट आमला में प्रतिष्ठित नागरिक मनोज जैन के अपने निवास स्थान पर अपनी मेहनत स्व-बल पर इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है. इस तीन दिवसीय महालक्ष्मी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी नींव उनके स्वर्गीय पिता वामन राव जैन ने रखी थी. आज मनोज जैन और उनका पूरा परिवार पूरी निष्ठा के साथ इस जिम्मेदारी को निभा रहा है.
​विगत 62 वर्षों से निरंतर आयोजित होने वाले इस उत्सव के पीछे मुख्य भाव नगरवासियों के कल्याण की कामना करना है. परिवार का यह संकल्प रहता है कि माँ महालक्ष्मी की कृपा सभी भक्तों को सुख, समृद्धि और वैभव से संपन्न रहे. यही कारण है कि इस आयोजन का धार्मिक महत्व क्षेत्र में विशेष स्थान रखता है. तीन दिनों तक चलने वाले इस उत्सव के दौरान कई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होते हैं. प्रथम दिन विधि-विधान से माँ लक्ष्मी की प्रतिमा की स्थापना की जाती है, जिसके बाद अनवरत पूजा-अर्चना का क्रम शुरू होता है.
​उत्सव की सबसे बड़ी विशेषता यहाँ आयोजित होने वाला भव्य भंडारा है. इन तीन दिनों में आने वाले सभी भक्तजनों को आत्मीयता से महाप्रसादी और 56 भोगों का प्रसाद खिलाया जाता है, जहाँ हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं. धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ संध्या के समय संगीतमय कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है, जिससे पूरा परिवेश भक्तिमय हो जाता है. भजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सराबोर इस वातावरण में हर उम्र के भक्त भक्ति की रसधार में गोता लगाते नजर आते हैं. आमला सहित दूर-दराज के ग्रामीण अंचलों से भी सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु प्रतिदिन माँ लक्ष्मी के दर्शन और आशीर्वाद के लिए पहुँच रहे हैं. मनोज जैन द्वारा अपनी मेहनत से किया जाने वाला यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि आपसी सौहार्द, सेवा भाव और सांस्कृतिक एकता का एक अनूठा संगम भी बन चुका है.

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News