Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

गायत्री परिवार कार्यकर्ता दायित्व बोध प्रशिक्षण बैठक हुई 

By
On:

गायत्री परिवार कार्यकर्ता दायित्व बोध प्रशिक्षण बैठक हुई 

मुलताई। अखिल विश्व गायत्री परिवार की तहसील मुलताई एवं प्रभात पट्टन के सभी 19 प्रज्ञा पीठों,28 नवचेतना केंद्रों एवं दोनों तहसीलों के प्रज्ञा मंडल, महिला मंडलो, युवा मंडलो के कार्यकर्ता सहित मुलताई एवं प्रभात पट्टन तहसील समन्वय समिति के सभी भाई बहनों की दायित्व बोध प्रशिक्षण गोष्ठी गायत्री शक्ति पीठ मुलताई में सम्पन्न हुई। जिसमें मध्य जोन के सह समन्वयक एवं श्री वेदमाता गायत्री ट्रस्ट शाखा मुलताई के व्यवस्थापक रामचन्द्र गायकवाड़ ,मध्य जोन के शिक्षण प्रशिक्षण सहयोगी दिनेश देशमुख,भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक गुलाब राव चिल्हाटे सहित जिला सह समन्वयक पालीवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर,देव पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।दिनेश देशमुख ने मंडल के कार्य एवं संगठन की अवधारणा,विषय को लेकर मंडलों को सक्रिय करने हेतु विशेष मार्गदर्शन देते हुए मंडलों के सदस्यों को सामूहिक साधना,स्वच्छता अभियान, दीपयज्ञ,दीवार लेखन आदि छोटे छोटे कार्यों को करने, साप्ताहिक बैठक करने हेतु सुझाव दिए।एवं समय समय पर मंडलों के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण करते रहने की बात कहीं। रामचंद्र गायकवाड़ द्वारा कैसे हो हमारे प्रज्ञा संस्थान,प्रज्ञा संस्थानों की भूमिका एवं दायित्व पर प्रज्ञा पीठों के संचालक गणों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि हमारी प्रज्ञा पीठे जन जागृति के केंद्र बने मिनी शांतिकुंज बने इस दिशा में सामूहिक रूप से मिलजुल कर निरंतर कार्य करने की आवश्यकता बताई।पूज्य गुरुदेव ने साधना और तप से शक्ति संचय कर इतना बड़ा विराट गायत्री परिवार खड़ा किया है तो उनकी इच्छा अनुरूप कार्य करने हेतु संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को नियमित साधना करने की बात कही।साथ ही उन्होंने कहा लोभ,मोह,अहंकार का त्याग करना पड़ेगा, तब ही हम ईश्वर का कार्य कर पाएंगे। प्रज्ञा संस्थानों को मिनी शांतिकुंज के रूप में विकसित करने निरंतर गतिविधियों को संचालित करने नियमित समयदान,अंशदान करते रहने की बात कही।तत्पश्चात भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा केजिला संयोजक गुलाब राव चिल्हाटे ने कहा आगामी 3 अक्टूबर 2026 को होने वाली भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को सम्मिलित करने हेतु सभी को मिलजुल कर प्रयास

करने का आग्रह किया ।जिला सह समन्वयक पालीवाल जी ने जन्मशताब्दी वर्ष के निमित्त लिए गए संकल्पों को पूरा करने की बात कही ,।कार्यक्रम का संचालन,मुलताई तहसील समन्वयक नारायण देशमुख ने किया एवं आभार प्रदर्शन प्रभात पट्टन तहसील समन्वयक राजेंद्र गायकवाड़ ने किया।कार्यक्रम समापन के पूर्व सभी कार्यकर्ताओ ने पूज्य गुरुदेव के कार्यों के करने हेतु नियमित दो घंटे समयदान करने का संकल्प लिया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News