Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में 15 दिन पुराना ट्रैक्टर पलटा खेती के काम के लिए खरीदा गया था नया ट्रैक्टर, हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त

By
On:

खबरवाणी

सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में 15 दिन पुराना ट्रैक्टर पलटा खेती के काम के लिए खरीदा गया था नया ट्रैक्टर, हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। खेरवानी-दमुआ रोड पर सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में एक नया ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। बताया जा रहा है कि लाल रंग का यह ट्रैक्टर महज 15 दिन पहले ही खेती के काम के लिए खरीदा गया था। हादसे में ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त होने से मालिक को आर्थिक नुकसान हुआ है। हालांकि गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर खेरवानी-दमुआ रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान सामने से एक वाहन आने पर उसे बचाने के लिए ट्रैक्टर चालक ने सड़क के किनारे से वाहन निकालने का प्रयास किया। सड़क किनारे कम जगह होने के साथ बारिश के कारण मिट्टी और कीचड़ होने से ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के मौसम में इस मार्ग के कई हिस्सों में सड़क किनारे की जगह संकरी और कीचड़युक्त हो जाती है, जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी वजह से हादसा होने की बात सामने आ रही है।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहत की बात यह रही कि ट्रैक्टर पलटने के बावजूद चालक को गंभीर चोट नहीं आई और किसी अन्य व्यक्ति या जानवर को भी नुकसान नहीं पहुंचा। वहीं महज 15 दिन पहले खरीदे गए नए ट्रैक्टर के पलटने से मालिक को काफी नुकसान उठाना पड़ा।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News