Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नगर पालिका परिषद का विशेष सम्मेलन सम्पन्न, अर्बन चैलेंज फंड से होंगे विकास कार्य, नपा भवनों पर लगेंगे सोलर प्लांट

By
On:

खबरवाणी

नगर पालिका परिषद का विशेष सम्मेलन सम्पन्न,
अर्बन चैलेंज फंड से होंगे विकास कार्य, नपा भवनों पर लगेंगे सोलर प्लांट

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी का विशेष सम्मेलन शुक्रवार 5 जून को नगर पालिका सभाकक्ष में आयोजित किया गया। बैठक दोपहर 2 बजे नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई, जिसमें परिषद द्वारा निर्धारित एजेंडे के पांच बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

सम्मेलन में अर्बन चैलेंज फंड के तहत शहर में विभिन्न विकास कार्य कराने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। साथ ही नगर पालिका के विभिन्न भवनों पर सोलर सिस्टम प्लांट स्थापित करने का निर्णय भी लिया गया, जिससे भविष्य में बिजली व्यय में कमी आएगी।

बैठक में सुरक्षा एजेंसी एवं आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाओं से संबंधित निविदाओं पर भी निर्णय लिया गया। सुरक्षा एजेंसी के लिए 9 और आउटसोर्स सेवाओं के लिए 15 एजेंसियों की दरें समान आने पर पारदर्शिता बनाए रखने हेतु लॉटरी प्रणाली अपनाई गई। परिषद के समक्ष एक बच्चे द्वारा पर्ची निकालकर निर्णय किया गया, जिसमें सुरक्षा के लिए प्रिंस सिक्यूरिटी तथा आउटसोर्स सेवाओं के लिए केयरवैल कंस्ट्रक्शन सारनी का चयन किया गया।

इसके अतिरिक्त कचरा परिवहन कार्य की ई-निविदा में प्राप्त न्यूनतम दर को भी परिषद द्वारा मंजूरी दी गई।

नपा भवनों पर लगेंगे सोलर प्लांट

शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न भवनों पर सोलर प्लांट लगाने की योजना को परिषद ने स्वीकृति दी। इसके अंतर्गत नगर पालिका कार्यालय सारनी, वार्ड 9 स्थित श्री मठारदेव मंदिर परिसर मंगल भवन, वार्ड 10 छोटा मठारदेव पंप हाउस, ई-लाइब्रेरी पाथाखेड़ा एवं आनंद परिसर बगडोना में सोलर सिस्टम स्थापित किए जाएंगे।

अर्बन चैलेंज योजना के अंतर्गत प्रस्तावित कार्य

अर्बन चैलेंज फंड के तहत शहर में प्रॉपर्टी का डिजिटलीकरण, जीआईएस, ड्रोन मैपिंग, रोड एवं सीवर नेटवर्क, जलापूर्ति सुधार, मल्टी स्टोरी पार्किंग, व्यापारिक क्षेत्रों का विकास, मेडिकल सिटी, टेक्निकल पार्क, पर्यटन स्थलों का विकास, रिवर फ्रंट विस्तार, बाढ़ नियंत्रण, पुराने बाजारों का जीर्णोद्धार, नॉन-मोटर ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा, स्लम पुनर्वास, कन्वेंशन सेंटर, लाइब्रेरी, स्टेडियम, वाटर एवं वेस्ट मैनेजमेंट, एमआरएफ सेंटर, एसटीपी एवं सीईटीपी निर्माण जैसे कार्य शामिल किए जा सकते हैं।

नगर पालिका परिषद क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार प्रोजेक्ट तैयार कर शासन को भेजेगी, जिससे क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे,
उपाध्यक्ष जगदीश पवार, , पार्षदगण एवं एल्डरमैन सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम उपस्थित रहे। इस अवसर पर नवागत एल्डरमैनों का परिषद द्वारा स्वागत भी किया गया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News