Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

NEET 2026 में सफलता की मिसाल: हरषिता पवार ने किया परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन

By
On:

खबरवाणी

NEET 2026 में सफलता की मिसाल: हरषिता पवार ने किया परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन

फोटो – हरषिता पवार

बैतूल। जिले की होनहार छात्रा हरषिता पवार ने NEET (UG) 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर हरषिता ने 720 में से 547 अंक प्राप्त किए हैं। उन्हें 97.99 पर्सेंटाइल हासिल हुई है, जबकि ऑल इंडिया रैंक (AIR) 39,429 प्राप्त हुई है।

हरषिता, श्री राजेराम पवार एवं श्रीमती रेखा पवार की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के लोगों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विषयवार प्रदर्शन में हरषिता ने जीव विज्ञान (Biology) में 98.86 पर्सेंटाइल, रसायन विज्ञान (Chemistry) में 98.23 पर्सेंटाइल तथा भौतिक विज्ञान (Physics) में 95.63 पर्सेंटाइल प्राप्त किए हैं। यह परिणाम उनकी लगातार मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण का प्रमाण है।

हरषिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और निरंतर अध्ययन को दिया। उनका सपना एक सफल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करना है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी कि दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News