Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

शिकायत मिलने पर कामथ पहुंची डायल 112 के आरक्षक से धक्का मुक्की

By
On:

खबरवाणी

शिकायत मिलने पर कामथ पहुंची डायल 112 के आरक्षक से धक्का मुक्की

मुलताई। नगर से सटे ग्राम कामथ में दो दिन पहले पति एवं पत्नी के बीच हो रहे विवाद की शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंची डायल-112 पर पथराव एवं आरक्षक के साथ धक्का मुक्की करने की खबर जन चर्चा में है, जिसका वीडियो वायरल हुआ है। घटना दो दिन पहले की बताई जाती है, वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा आरक्षक से घटना के संबंध में
पूछताछ करने पर आरक्षक द्वारा रिपोर्ट करने से इंकार किया है, लेकिन फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।बताया जाता है रविवार को किसी व्यक्ति द्वारा एक वीडियो वायरल किया ha जिसमे पुलिस के एक आरक्षक के साथ कुछ लोग मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। टीआई नरेंद्र सिंह परिहार से इस संबंध में चर्चा की तो उन्होने बताया
रविवार दो दिन पहले एक महिला का अपने पति से विवाद की सूचना डायल-112 पर मिलने से पदस्थ आरक्षक सत्येंद्र पाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।जो समझाइश देकर वापस आ गए लेकिन फिर विवाद बढ़ने की शिकायत मिलने पर वापस पहुंचे तो कुछ लोगो ने आरक्षक पाल के साथ झूमा झटकी की।फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News