Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

देश के नौनिहालों का सुरक्षित बचपन , सुरक्षित भविष्य ही आने वाले समय में इस देश के विकास में सहायक सिद्ध होगा – पेरालिगल वोलेनटियर महेंद्र जैन

By
On:

खबरवाणी

देश के नौनिहालों का सुरक्षित बचपन , सुरक्षित भविष्य ही आने वाले समय में इस देश के विकास में सहायक सिद्ध होगा – पेरालिगल वोलेनटियर महेंद्र जैन
बुरहानपुर नि.प्र. – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर द्वारा मई 2026 मासिक कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व् अध्यक्ष विधि सक्सेना के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ खंड व्यवहार न्यायाधीश / सचिव प्रेमदीप सांखला के मार्गदर्शन में आज खेलकूद विकास समिति बुरहानपुर ,खेल एवं युवा कल्याण विभाग म.प्र. तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 29 वे ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत आने वाले समस्त अभिभावकों व उनके बच्चो को नालसा जाग्रति योजना के अंतर्गत सुरक्षित बचपन , सुरक्षित भविष्य जैसे विषय पर पेरालिगल वोलेंनटियर व् कुटुंब न्यायलय बुरहानपुर के परामर्शदाता महेंद्र जैन ,पेरालिगल वोलेंनटियर डॉ किरण सिंह , पेरालिगल वोलेंनटियर अल्मास खान ने पास्को एक्ट ,नशा मुक्त ,लेंगिग एवं यौन अपराधो से बाल संरक्षण सम्बन्धी जागरूकता हेतु शिविर सावित्रीबाई फुले शा. कन्या उ.मा.विद्यालय में आयोजित किया गया l
शिविर को संबोधित करते हुए पेरालिगल वोलेंनटियर महेंद्र जैन ने कहा की इस देश के नौनिहालों का सुरक्षित बचपन सुरक्षित भविष्य ही आने वाले समय में इस देश के विकास में सहायक सिद्ध होगा l हम सभी को बच्चो को क्या अच्छा है क्या बुरा है , क्या गुड टच है क्या बेड टच है के साथ साथ अनजान व्यक्ति से दूर रहकर ही समझदारी को अपनाकर हम सुरक्षित बचनपन और सुरक्षित भविष्य को सवार सकते है और यह जिम्मेदारी हर उस माता पिता व शिक्षक की है जो समय समय पर बच्चो को एसी बातो का ज्ञान दे की जीवन में क्या उचीत है क्या अनुचित है l शिविर को संबोधित करते हए पेरालिगल वोलेंनटियर डॉ किरण सिंह ने कहा की हर मातापिता व् शिक्षक का कर्तव्य है की वह अपने बच्चो को नशे जैसी घातक वस्तुओ से समय समय पर अवगत कराते हुए यह बताये की हमारे जीवन में नशा वह नासूर है जो जीवन को गर्त की और ही ले जाता है इसलिए नशे से दूर रहना ही सुरक्षित बचपन और सुरक्षित भविष्य होगा l शिविर को संबोधित करते हुए पेरालिगल वोलेंनटियर अल्मास खान ने कहा की इस देश के प्रत्येक नौनिहाल के लिए सुरक्षित बचपन व् सुरक्षित भविष्य के लिए शिक्षा जरूरी है ,क्योकि शिक्षित व्यक्ति ही समाज में जाग्रति ला सकता है l
उक्त कार्यक्रम के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायलय बुरहानपुर से पधारे पेरालिगल वोलेंनटियरो का भावभीना स्वागत महेन्द्र जैन का अशोक पवार एवं दीपक सुखेजा , डॉ. किरण ठाकुर का नयन झरनें एवं विधा सतीश पाटील , अलमास खान का हरीश महाजन एवं ऋषभ शाह द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का संचालन शिविर प्रभारी सुनील गुजराती एवं आभार जगदीशसिंह हजारी द्वारा किया गया
For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News