Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

परिषद की विशेष बैठक मे नारी शक्ति वंदन बिल का समर्थन प्रस्ताव पारित

By
Last updated:

खबरवाणी

परिषद की विशेष बैठक मे नारी शक्ति वंदन बिल का समर्थन प्रस्ताव पारित

मुलताई। नगरपालिका परिषद मे मंगलवार को परिषद की विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे आगामी 7 जुलाई को ताप्ती जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। जन्मोत्सव के लिए 12 लाख रुपए का बजट भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।वहीं बैठक मे नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संबंध मे सर्वसम्मती से प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक मे मां ताप्ती जन्मोत्सव के पहले ताप्ती सरोवर और घाटों की पुताई कर उन्हें साफ-सुथरा और सुंदर बनाया जाएगा।ताप्ती तट पर आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था भी की जाएगी, जिससे पूरा क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठेगा।ताप्ती जन्मोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इनमें झांकियां निकाली जाएंगी, जो नगर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को प्रदर्शित करेंगी। रंगोली प्रतियोगिता और आरती की थाल सजाओ प्रतियोगिता जैसे आयोजन भी होंगे, जिनमें नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर 251 लीटर दूध से मां ताप्ती का अभिषेक होगा। बैठक में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया।वहीं ताप्ती तट पर मछली चोरी रोकने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार, पार्षद वंदना साहू,अंजलि शिवहरे, निर्मला बेले,पूर्व अध्यक्ष वर्षा गडेकर, जिए बारस्कर,साजेदा बेगम, वर्षा गढ़ेकर, डॉ जीए बारस्कर,शिल्पा शर्मा,कुसुम पवार,महेंद्र जैन,अजय यादव, सुरेश पौनीकर,सभी एल्डरमैन एवं सीएमओ वीरेंद्र तिवारी सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News