खबरवाणी
स्वास्थ्य विभाग द्वारा सील किया क्लीनिक खोलकर झोलाछाप फिर कर रहा था डाक्टरी
कलेक्टर के हस्तक्षेप के चलते पुन: सीएमएचओ ने दिए एफआईआर के निर्देश
मुलताई। क्षेत्र में लगातार फर्जी मुन्ना भाई एमबीबीएस डाक्टरों की संख्या बड़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के संरक्षण के चलते इन छोलाछाप डाक्टरों की हिम्मत इतनी बढ गई है कि एक बार विभाग द्वारा दवाखाना सील करने के बाद भी डाक्टर बिना किसी डर के अपना अवैध दवाखाना खोलकर बैठ जाते है। इन डाक्टरों द्वारा अपने लालच के चलते बीमार मरीजों की सेहत से खिलवाड किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है ग्राम साईखेडा में एक व्यक्ति गव्हाडे हेल्थ केयर नामक दवाखाना चलाता है दवाखाने में इलाज करने वाले मरीज को अपना नाम करण गव्हाडे बताता है और यह बताता है कि उसके पास किसी विश्वविघालय से जारी ड्रेसर की उपाधि है जिसके चलते वह लोगों का इलाज कर रहा है। जिसके संबध में बीते 28 दिसम्बर को समाचार पत्र में समाचार प्राथमिकता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उक्त फर्जी क्लिनिक सील कर दिया गया था। जिसके बाद बिना किसी अनुमति के फर्जी डाक्टर करण गव्हाडे द्वारा 3 जनवरी को अपनी मर्जी से अपना क्लिनिक खोल कर मरीजों का इलाज करना चालु कर दिया गया जिसके तुरंत बाद बीएमओं गजेन्द्र मीणा को द्वारा मौके पर पहुचकर उक्त फर्जी क्लिनिक बंद कराया गया था। इस संबध में तत्कालीन प्रभारी सीएमएचओ डाक्टर जगदीश घोरे ने उक्त व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे। इस मामले में करीब 3 माह बीत जाने के बाद भी उक्त फर्जी डाक्टर पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नही की गई है। जिसके चलते उसके हौसले बुलंद है और वह बुधवार को भी अपना फर्जी दवाखाना खोलकर मरीजों का इलाज कर रहा था। जिसकी सूचना कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सुर्यवंशी की दी गई. इस संबंध मे उन्होने सीएमएचओं डाक्टर हुरमाडे से जानकारी लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। डाक्टर हुरमाडे ने बताया कि संबधित के विरूद्व एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश बीएमओं को दिए जा चुके है। जल्द ही एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
परिवार के अन्य सदस्य भी इस अवैध धंधें में लिप्त
मुन्ना भाई डाक्टर करण गव्हाडे का भाई मोहित गव्हाडे भी इसी प्रकार का धंधा करता है उसके द्वारा ग्राम जम्बाडा में अपना अवैध व्यवसाय किया जा रहा है जिसके संबध में समाचार पत्रो में कई बार समाचार प्रकाशित हो चुके है लेकिन उसके बाद भी कार्रवाई नही की गई है।
जिले में स्वास्थ्य विभाग के संरक्षण में जमकर हो रहा है अवैध व्यवसाय
जिले भर में स्वास्थ्य विभाग के लचर व्यवस्था एवं संरक्षण के चलते जिलें भर में हजारों मुन्ना भाई अपना व्यवसाय चला रहे है। जिनके पास कोई डिग्री या कोई उपाधि नही है जिसके आधार पर वह लोग यह व्यवसाय कर पाए वही इनके द्वारा जिला स्वास्थ्य विभाग से भी किसी प्रकार की कोई अनुमति नही ली गई है। कहॉं कौन यह व्यवसाय बिना अनुमति के कर रहा है एवं किस के पास कौनसी डिग्री इसकी पुरी जानकारी विभाग को है उसके बाद भी इन मुन्ना भाईयों पर स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल बाबा की असीम कृपा है जिसके चलते इन मुन्ना भाईयों का व्यवसाय फल फुल रहा है।





