Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नरवाई की आग से पड़ोसी किसान की गन्नाबाड़ी जली

By
On:

खबरवाणी

नरवाई की आग से पड़ोसी किसान की गन्नाबाड़ी जली

मुलताई। नरवाई जलाने पर प्रतिबंध होने के बाद भी खेतो मे नरवाई जलाई जा रही है, जिसकी आग पड़ोसी किसानो के खेतो को अपनी चपेट मे लेने से किसानो को क्षति हो रही है।नगर पालिका के फायर कर्मचारी सुमित पूरी ने बताया शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे ग्राम परमंडल में राजेश चौरे के खेत में करीब 7 एकड़ की गन्ना बाड़ी की फसल मे आग लग गई।किसान ने फायर कर्मचारियों को बताया पड़ोस के खेत मालिक गणेश किशोर झाडे ने अपने खेत में नरवई जलाई थी, तेज हवाओ के कारण आस पास खेतो में आग फैल गई। जिससे गन्ना बाड़ी जलकर राख हो गई। नगर पालिका की फायर टीम को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और आग बुझाई गई। आग बुझाने मे फायर ब्रिगेड ड्राइवर राकेश बारंगे, गिरीश पिपले की मुख्य भूमिका रही।

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “नरवाई की आग से पड़ोसी किसान की गन्नाबाड़ी जली”

Comments are closed.

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News