खबरवाणी
उमनपेठ के पास चलते ट्रक में लगी आग, फायर कर्मचारियो ने बुझाई आग
मुलताई। थाना क्षेत्र साईखेड़ा के ग्राम उमनपेठ में बुधवार एवं गुरुवार की दरम्यानी रात करीब 3 बजे एक चलते ट्रक आयशर ट्रक में आग लग गई। घटना की सूचना मिलने पर नगरपालिका मुलताई की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची एवं अगर डीजल टैंक तक पहुंच पाती उसके पहले ही आग पर काबू पाया गया।
बताया जाता है ग्राम उमनपेठ निवासी इमरत गोहिते का आयशर ट्रक क्रमांक एमएच 40 सीडी 4982 तिगांव से साईखेड़ा की ओर गोभी भरने जा रहा था। रास्ते में अज्ञात कारणों से ट्रक के सामने वाले हिस्से में आग लग गई। चालक ने वाहन से धुआं और आग की लपटें निकलते देख तुरंत ट्रक रोका और अधिकारियों तथा फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर पालिका मुलताई की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची एवं आग बुझाई गई। जिससे ट्रक के सामने का हिस्सा केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।ट्रक में शार्ट सर्किट होने आग लगने की संभावना जताई जा रही है। आग बुझाने में फायर कर्मचारी मनोज कवड़े, दीपक अहिरवार और विजय बडघरे के सराहनीय भूमिका रही।





