Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

जनपद पंचायत प्रभात पट्टन मे प्रमुख एवं ऐतिहासिक स्थानों पर साइन बोर्ड (सूचना पटल) न लगाए जाने के संबंध में सीईओ मैड़म को सोपा ज्ञापन

By
On:

खबरवाणी

जनपद पंचायत प्रभात पट्टन मे प्रमुख एवं ऐतिहासिक स्थानों पर साइन बोर्ड (सूचना पटल) न लगाए जाने के संबंध में सीईओ मैड़म को सोपा ज्ञापन

प्रभात पट्टन:- के ग्रामीणों के द्वारा जनपद पंचायत, प्रभात पट्टन कि सीईओ मैड़म एवं प्रभात पट्टन ग्राम पंचायत सरपंच को ग्राम के प्रमुख एवं ऐतिहासिक स्थानों पर साइन बोर्ड (सूचना पटल) न लगाए जाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि वर्तमान में ग्राम के समस्त मुख्य रास्तों, वार्डों और प्रशासनिक स्थानों की दिशा दर्शाने वाले साइन बोर्ड लगाए जा चुके हैं, जो कि सराहनीय है। किंतु ग्राम के कुछ अत्यंत महत्वपूर्ण, ऐतिहासिक और पहचान से जुड़े स्थानों पर अब भी पंचायत द्वारा साइन बोर्ड नहीं लगाए गए हैं।:स्व. श्री बिहारीलाल पटेल स्मारक स्थल: मुख्य मार्ग से स्मारक स्थल की ओर जाने वाले रास्ते पर। बिहारीलाल पटेल नगर (कॉलोनी): उक्त कॉलोनी की स्थिति दर्शाने हेतु मुख्य प्रवेश द्वार पर। स्व. श्री रामजी महाजन प्रतिमा एवं तालाब के पास स्थित प्रतिमा स्थल पर (ज्ञात हो कि यह स्थल प्रभात पट्टन की ऐतिहासिक पहचान रहा है यह दोनों हस्त्तियो ने ग्राम कि विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। तथा क्षेत्र कि पहचान इनकी नामों से होती है। और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी प्रभात पट्टन को इसी पहचान से जानते हैं। ज्ञापन सौंपने वाले सोनु प्रणय पटेल, चेतन बंजारे, शुभम शिवहरे, मनोज यावले,देवेश देशमुख, सुदेश बारई शुभम नागोंसे, अकलेश लाड़ , प्रकाश बारई, सुनील चौधरी, भरत भुषण भुसारे,के द्वारा बताया गया । कि ग्राम की गरिमा और आगंतुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उक्त महत्वपूर्ण स्थानों पर अविलंब साइन बोर्ड (सूचना पटल) लगाने के आदेश जारी करने की कृपा करें। इसके लिए समस्त ग्रामवासी सदैव आपके आभारी रहेंगे।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News