खबरवाणी
गायत्री प्रज्ञापीठ आमला द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को होगा सामूहिक योग
गायत्री प्रज्ञापीठ आमला के द्वारा योग गुरु नामदेव देशमुख के मार्गदर्शन में सामूहिक योग ,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 को रेलवे स्टेडियम हवाई पट्टी के पास में कराया जाएगा। योग के पूर्व अभ्यास हेतु गायत्री परिवार के द्वारा लोगों से इस योग अभ्यास में भाग लेने हेतु निवेदन किया है सामूहिक प्रज्ञा योग हेतु प्रतिदिन योग अभ्यास कार्यक्रम स्थल रेल्वे स्टेडियम आमला में प्रातः 6 से 8 बजे तक संचालन शुरू हो गया है। योग साधकों की अनुभूतियों में शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ के दिव्य अनुदानों को पाने का सुनहरा सौभाय इस माध्यम से प्राप्त हो रहा है, सभी परिजन अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर लाभान्वित होने स्वस्थ और निरोगी जीवन जीने की कला सिखाने हेतु विनम्र निवेदन किया है।





