Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

माँ हिंगलाज जन्मोत्सव पर समाज को बड़ी सौगात-अर्चना चिटनिस ने मंदिर एवं समाज भवन के लिए मुख्यमंत्री अधोसंरचना विधायक विशेष निधि में 15 लाख रुपए किए प्रस्तावित

By
On:

खबरवाणी

मां हिंगलाज जन्मोत्सव पर समाज को बड़ी सौगात-अर्चना चिटनिस ने मंदिर एवं समाज भवन के लिए मुख्यमंत्री अधोसंरचना विधायक विशेष निधि में 15 लाख रुपए किए प्रस्तावित

बुरहानपुर। आषाढ़ी दूज के पावन अवसर पर श्री सोमवंशीय सहस्रार्जुन क्षत्रिय (छत्तरी) समाज सकलपंच द्वारा दाउदपुरा स्थित श्री हिंगलाज माता मंदिर में मां हिंगलाज जन्मोत्सव श्रद्धा, आस्था और भक्ति के साथ मनाया गया। पूजन-अर्चन, महाआरती एवं महाप्रसादी के इस धार्मिक आयोजन में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। समाज की मातृशक्ति एवं पदाधिकारियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से उनका आत्मीय स्वागत किया।

मां हिंगलाज के श्रीचरणों में पूजा-अर्चना कर श्रीमती अर्चना चिटनिस ने प्रदेश एवं जिले की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि मां हिंगलाज केवल आराधना का स्वरूप नहीं, बल्कि शक्ति, त्याग, सेवा, संरक्षण और मातृत्व की जीवंत प्रतीक हैं। भारतीय संस्कृति में शक्ति की उपासना हमें साहस, सेवा, संवेदना और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देती है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को संगठित करते हैं, पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाते हैं और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।

समाजजनों द्वारा श्री हिंगलाज माता मंदिर एवं समाज भवन निर्माण के लिए सहयोग का आग्रह किए जाने पर श्रीमती अर्चना चिटनिस ने मुख्यमंत्री अधोसंरचना विधायक विशेष निधि से 15 लाख रुपए प्रस्तावित किए। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाएं समाज को संस्कारित, संगठित और सशक्त बनाने का माध्यम होती हैं। मंदिर आस्था का केंद्र है तो समाज भवन सामाजिक समरसता, संस्कार, संवाद और सामूहिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा। समाजहित के प्रत्येक कार्य में उनका सहयोग सदैव मिलता रहेगा।

*मां के निस्वार्थ प्रेम को चिडि़या की मार्मिक कथा से किया भावपूर्ण व्यक्त*

श्रीमती चिटनिस ने मातृत्व की अनुपम व्याख्या करते हुए एक भावपूर्ण कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि एक चिडि़या अपने बच्चों के लिए दाना लेकर लौट रही थी। रास्ते में वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका पूरा शरीर लहूलुहान हो गया, लेकिन उसने अपनी पीड़ा की परवाह नहीं की। वह किसी तरह अपने घोंसले तक पहुंची और अंतिम सांस तक अपने नन्हे बच्चों को दाना खिलाती रही। अपने प्राणों की चिंता किए बिना उसने केवल अपने बच्चों के जीवन और उनकी भूख को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि यही मां की ममता है, यही त्याग है और यही निस्वार्थ प्रेम है। मां अपने बच्चों के लिए स्वयं का सर्वस्व न्योछावर कर देती है। मां हिंगलाज की आराधना भी हमें यही प्रेरणा देती है कि जीवन में सेवा, समर्पण, करुणा और संरक्षण के भाव को अपनाकर परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, मातृशक्ति, युवा वर्ग एवं बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने मां हिंगलाज का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की तथा मंदिर एवं समाज भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री अधोसंरचना विधायक विशेष निधि में 15 लाख रुपए प्रस्तावित किए जाने पर श्रीमती अर्चना चिटनिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर भीमसेन लधवे, ओम कुमार बड़े, मुकेश चावुंदे, महेश रावतोले, दिनकर काशीवाले, विजय आफरे, पुनमचंद सोलंकी, शरद पवार, अजय रावतोले, ज्योति विजय ऑफरे, सुरेखा पुनमचंद, श्रीमती चेतना रावतोले, चेतना शरद, पिंकी राकेश पवार, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सावित्री बत्रा, संध्या कदवाने, चिंटू राठौर, गौरव शुक्ला, रितेश सरोदे, रूद्रेश्वर एंडोले, अमित परमेकर, प्रशांत रावतोले, जयंत मुंशी सहित अन्य गणमान्य नागरिक व महिलाएं उपस्थित रही।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News