Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

पाढरी ढाना में मकान में लगी आग, बाइक सहित मकान में रखा सामान जला मुलताई क्षेत्र के ग्राम लीलाझर पांडरी ढाना मे बुधवार रात एक कच्चे मकान मे आग लग गई।

By
On:

पाढरी ढाना में मकान में लगी आग, बाइक सहित मकान में रखा सामान जला
मुलताई क्षेत्र के ग्राम लीलाझर पांडरी ढाना मे बुधवार रात एक कच्चे मकान मे आग लग गई। रात करीब 11:30 बजे रामसा पिता जलग कुर्संगा के मकान में अचानक आग लगी। आग इतनी तेज थी कि मकान में रखी बाइक सहित मकान का सारा सामान जल गया।घटना के समय रामसा अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ मकान में सो रहे थे। धुएं और लपटों को देखकर परिवार ने भागकर अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर कर्मचारी धनराज पवार, दीपक अहिरवार और सुमित पुरी ने आग पर काबू पाया।इस हादसे में लगभग तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ है। परिवार अब बेघर हो गया है। ग्रामीणो ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की मांग की है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहींचल पाया है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News