Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

72 घंटे में दो मंदिरों में चोरी, पहले बड़ चौक फिर काठी रोड मंदिर को बनाया निशाना

By
On:

खबरवाणी

72 घंटे में दो मंदिरों में चोरी, पहले बड़ चौक फिर काठी रोड मंदिर को बनाया निशाना

दुनावा। दुनावा क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। बीते 72 घंटे में चोरों ने दो मंदिरों को निशाना बनाकर दानपेटियों के ताले तोड़ दिए। लगातार हुई इन वारदातों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं।

 

जानकारी के अनुसार, सबसे पहले बड़ चौक स्थित मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया। यहां मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली गई। इसके बाद बीती रात काठी रोड स्थित मंदिर में भी चोरों ने धावा बोल दिया। यहां भी दानपेटी का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

 

महज 72 घंटे के भीतर एक के बाद एक दो मंदिरों में चोरी की घटना सामने आने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि रात के समय पुलिस की गश्त व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है। लगातार हो रही वारदातों से अब ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

 

स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से दोनों घटनाओं की गंभीरता से जांच कर चोरों को जल्द पकड़ने और रात में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस इन दोनों वारदातों का खुलासा कितनी जल्दी करती है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News