खबरवाणी
आदर्श धनोरा में 25 मई से 1 जून तक सार्वजनिक श्रीमद भागवत संपूर्ण कथा का होगा भव्य आयोजन
कथा का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे एवं 2:30 से शाम 6:30 तक रहेगा
रिपोर्ट प्रदीप यादव
ब्लॉक मुख्यालय से सटी हुई ग्राम पंचायत आदर्श धनोरा में 25 मई दिन सोमवार से सार्वजिक श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया जा रहा है।कलश यात्रा सोमवार सुबह 8 बजे शिव मंदिर से होते हुए,बस स्टेंड,गणेश मंदिर,लक्कड़जाम जोड़,पटेलढाणा होते हुए हनुमान मंदिर कथा स्थल पर पहुंचेंगी।श्रीमद भागवत कथा पंडित राम द्विवेदी जी के मुखारबिंद से आयोजित की जाएंगी।पंडित राम द्विवेदी जी ने बताया कि यह श्रीमद भागवत कथा में श्री भागवत पुराण कथा का संपूर्ण पाठ अर्थ सहित किया जाएगा।जिसमें श्रीमद भागवत कथा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं दूसरे पहर में दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक रहेगा।साथ ही श्री पंडित राम द्विवेदी जी ने बताया कि शनिवार की रात्रि 8 बजे सुंदर कांड का भी आयोजन किया जाएगा।वही समाप्ति 1 जून के दिन हवन-पूजन एवं भंडारा प्रसादी रहेगीं।






