Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

शासकीय कन्या उच्चतर विद्यालय आठनेर की बालिका का भारत पेट्रोलियम में जे.ई.के पद पर हुआ चयन

By
On:

खबरवाणी

शासकीय कन्या उच्चतर विद्यालय आठनेर की बालिका का भारत पेट्रोलियम में जे.ई.के पद पर हुआ चयन

आठनेर नगर की मध्यम वर्गीय परिवार की बालिका किरण सातपुते पिता आनंद राव सातपुते जिन्होंने अपनी पढ़ाई शासकीय विद्यालय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल आठनेर से 12वीं कक्षा टॉप 10 में उत्तीर्ण कर, इंजीनियरिंग की पढ़ाई शासकीय महाविद्यालय MANIT भोपाल से टाप 3 में उत्तीर्ण कर, ऑन कैंपस में भारत पैट्रोलियम में जे.ई.के पद पर 20 लाख रुपए के पैकेज पर चयनित हुई ।
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आठनेर द्वारा बालिका किरण सातपुते का सम्मान किया गया एवं प्रशस्ति पत्र संस्था द्वारा भेंट किया गया। बालिका के पिता श्री आनंद राव सातपुते से चर्चा करने पर बताया गया कि उनकी छोटी बालिका गुंजन सातपुते का चयन भी एमबीबीएस के लिए हुआ है वह भी शासकीय विद्यालय से ही पढ़कर निकली है। प्राचार्य श्री एम एल पटेल द्वारा बच्चों को बताया कि प्रतिभा हो ,लगन हो और कुछ करने का जुनून हो तो शासकीय विद्यालय में पढ़ने वाली बालिकाओं का चयन भी बड़े-बड़े संस्थान बड़े-बड़े कोर्स के लिए हो सकता है, किसी भी कोर्स का चयन छात्र अपनी मेहनत से जुनून से कर सकते हैं, इसमें यह जरूरी नहीं कि वह ग्रामीण क्षेत्र से आता है या किसी बड़ी कोचिंग में अध्यनरत हो ,जुनून हो तो वह छात्र किसी भी संस्था में पढकर अपने उद्देश्य को प्राप्त कर सकता है। छात्रा की उज्जवल भविष्य की हम सभी कामना करते हैं।।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News