Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

साईखेड़ा मे आग लगने से झोपडी के साथ स्कार्पियों जली

By
On:

खबरवाणी

साईखेड़ा मे आग लगने से झोपडी के साथ स्कार्पियों जली

मुलताई। क्षेत्र के ग्राम साईखेड़ा मे बाजार चौक के पास स्थित एक झोपडी मे सोमवार दोपहर करीब 2.50 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे घरेलू सामान सहित सामने सड़क पर खड़ी
स्कार्पियो जल गई। नगर पालिका के फायर कर्मचारी सुमित पूरी ने बताता ग्राम साईंखेड़ा में बाजार चौक के पास स्थित झोपडी मे सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई।आग लगने के कारण झोपड़ी में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। जबकि झोपडी के पास खड़ी एक स्कॉर्पियो कार भी आग के चपेट में आ गई ,आग लगने की सूचना मिलते ही मुलताई नगर पालिका की फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू पाया। आग बुझाने मे फायर कर्मचारी धनराज पवार,विजय बडघरे, सुमित पुरी की सराहनीय भूमिका रही।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News