खबरवाणी
सर्रा में खेत में लगी गन्ना बाड़ी में लगी आग,
मुलताई। क्षेत्र के ग्राम सर्रा में सोमवार की दोपहर अचानक गन्ना बाड़ी में आग लगने से गन्ना बाड़ी जलकर राख हो गई, नगर पालिका की फायर ब्रिगेड को जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची एवं आग बुझाई गई। नगरपालिका के फायर कर्मचारी सुमित पूरी ने बताया सोमवार दोपहर करीब 2:20 बजे ग्राम सर्रा में जगदीश नरवरे के खेत मे लगी गन्नाबाडी में आग लग जाने से गन्ना बाड़ी सहित जलाऊ लकड़ी, बास की जाली जलकर राख हो गई. नगर पालिका की फायरटीम को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एवं आग बुझाई गई। आग बुझाने में फायर ड्राइवर धनराज पवार, फायरमैन सुमित पूरी, गिरीश पिपलेकि सराहनीय भूमिका रही।





