Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

केंद्रीय मंत्री सांसद डीडी उईके एवम विधायक महेंद्रसिंह चौहान से पीड़ित बोला सोमवार मेरे लड़के की शादी थी सबकुछ जलकर खाक हो गया शादी कैसे करू

By
Last updated:

खबरवाणी

केंद्रीय मंत्री सांसद डीडी उईके एवम विधायक महेंद्रसिंह चौहान से पीड़ित बोला सोमवार मेरे लड़के की शादी थी सबकुछ जलकर खाक हो गया शादी कैसे करू

जनप्रतिनिधियों ने पीड़ितों को हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

 

रिपोर्ट प्रदीप यादव

भीमपुर नांदा ब्लॉक के रंभा पंचायत के रिंगढाणा केंद्रीय मंत्री (सांसद) डीडी उयके एवं क्षेत्रीय विधायक महेंद्रसिंह चौहान आगजनी में पीड़ित परिवारों से मिलने पहुँचे।तो रिंगढाणा के पीड़ित सहानु कास्देकर ने बताया कि मेरे बेटे की सोमवार की शादी थी।मेरे बेटे की बारात डोडाजाम जाने वाली थी।हमारी शादी की खरीदी पूरी हो गई थी।आगजनी में मेरे 412000 रूपये नगद,शादी के सारे कपड़े,जेवर,अनाज सबकुछ जलकर खाक हो गया।अब समझ में नहीं आ रहा कि कैसे शादी करूँ।साथ ही केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डीडी उयके ने रिंगढाणा के सभी पीड़ितों परिवारों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।केंद्रीय मंत्री एवं विधायक ने लोगो को कपड़े भी वितरित किए।साथ ही पीड़ितों से कहा कि आप लोग चिंता ना करे हम सब आपके साथ खड़े।गौरतलब है कि विधायक महेंद्रसिंह चौहान शनिवार भी रिंगढाणा पीड़ितों से मिलने गए थे। जहां पर विधायक महोदय ने नगद राशि में साथ कपड़े,राशन,पानी आदि की व्यवस्थाएं करवाकर आए थे।आज फिर विधायक महोदय ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।साथ ही अधिकारियों को समय सीमा में लोगो के खाते खोलने,पीने के पानी के लिए बोर खनन करने को कहा।केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डीडी उईके के साथ क्षेत्रीय विधायक महेंद्रसिंह चौहान,जनपद अध्यक्ष भैय्यालाल इरपाचे,जिला महामंत्री कृष्णा गायकी,मंडल अध्यक्ष अनिल उइके,जिला पंचायत सदस्य सोनू सुनील भलावी,पूर्व जनपद अध्यक्ष सुनील भलावी,मिनॉग भुसुमकर,यूमो अध्यक्ष विकलसिंह,विनोद वर्टी, सरपंच गुंजी बाई गन्नू बारस्कर,श्यामजी यादव,सरपंच मनाराम जी,मुन्नालाल कवड़े आदि

लोग मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News