Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

​​खूनी लव ट्रायंगल राजस्थान से बुलाकर बेसबॉल के डंडे से उतारा मौत के घाट, ‘थैले’ की एक पर्ची से सलाखों के पीछे पहुंचे कातिल

By
On:

खबरवाणी

​​खूनी लव ट्रायंगल
राजस्थान से बुलाकर बेसबॉल के डंडे से उतारा मौत के घाट, ‘थैले’ की एक पर्ची से सलाखों के पीछे पहुंचे कातिल

नरसिंहपुर। जिले के साईंखेड़ा में एक ऐसा लव ट्रायंगल सामने आया है, जिसने रिश्तों और दोस्ती को शर्मसार कर दिया है। एक महिला ने अपने पुराने प्रेमी के साथ मिलकर अपने नए प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया और लाश को बोरे में भरकर दूसरे जिले में फेंक दिया।

​पुल के नीचे मिला सड़ा-गला शव

​बीती 7 मई को रायसेन जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र में हाईवे-45 पर नागन मोड़ सिरवारा ब्रिज के नीचे एक बोरे में बंद लाश मिली। शव करीब 6-7 दिन पुराना था और बुरी तरह गल चुका था। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मृतक की शिनाख्त करना थी।

​एक नोटबुक और मास्टर जी के साइन ने खोला राज

​कातिलों ने सबूत मिटाने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन घटनास्थल पर मिला एक मामूली सा थैला उनकी मौत का वारंट बन गया। ​थैले पर साईंखेड़ा की एक दुकान का नाम लिखा था। ​थैले के अंदर मौजूद एक नोटबुक में किसी व्यक्ति के हस्ताक्षर थे। पुलिस जब साईंखेड़ा पहुंची, तो पता चला कि वे साइन एक शिक्षक के थे। शिक्षक की मदद से पुलिस उस परिवार तक पहुंची, जो रहस्यमयी ढंग से गायब था। आखिरकार, पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को उज्जैन से दबोच लिया।

​फेसबुक फ्रेंड और खर्च उठाने वाला प्रेमी

​पूछताछ में जो कहानी सामने आई, उसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए। मुख्य आरोपी रीना किरार (29) ने कबूल किया कि ​उसका पति उसे छोड़ चुका था, ​उसका पुराना प्रेम संबंध अरुण पटेल से था, जो उसका सारा खर्च उठाता था। ​इसी बीच फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती राजस्थान के वीर जाट से हो गई। ​जब वीर जाट का रीना के घर आना-जाना बढ़ा, तो खर्च उठाने वाले प्रेमी अरुण को यह नागवार गुजरा। अरुण ने वीर को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

​राजस्थान से बुलाकर हत्या कर दी

​29 अप्रैल को रीना ने प्यार का झांसा देकर वीर जाट को भीलवाड़ा (राजस्थान) से साईंखेड़ा बुलाया। जैसे ही वीर घर पहुंचा, रीना, अरुण और उनके दो अन्य साथियों हरनाम सिंह और कन्हैया ने मिलकर बेसबॉल के डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य छुपाने के लिए वे लाश को गाड़ी में रखकर रायसेन की सीमा में फेंक आए।

​पुलिस की बड़ी कामयाबी

​साईंखेड़ा और बाड़ी पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। बाड़ी थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि हरनाम सिंह 34 वर्ष एवं कन्हैया उर्फ अजय ग्राम बेलखेड़ी निवासी हैं। आरोपियों से बेसबॉल का डंडा, एक चारपहिया वाहन बरामद किया है। सांईखेड़ा थाना प्रभारी संधीर चौधरी ने बताया कि आरोपियों के सांईखेड़ा स्थित घर को सील कर दिया गया है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News