Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

कुबेर देवता का सबसे प्रिय पौधा घर में लगाएं! धन आएगा दोगुनी रफ्तार से

By
On:

कुबेर देवता का सबसे प्रिय पौधा घर में लगाएं! धन आएगा दोगुनी रफ्तार से।

कुबेर देवता का यह प्रिय पौधा घर में लगाएं

आज हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बता रहे हैं जो कुबेर देवता का सबसे प्रिय माना जाता है। इस पौधे को घर में लगाने से कुबेर भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है। यह छोटा सा पौधा वास्तु शास्त्र के अनुसार बेहद शुभ होता है। इसे सिर्फ घर में रखने से ही धन की कमी नहीं होती और घर से दरिद्रता और नकारात्मकता समाप्त हो जाती है। कई बार ऐसा होता है कि घर में पैसा तो आता है, लेकिन टिकता नहीं है। ऐसे लोग इस पौधे को जरूर लगाएं ताकि कुछ ही दिनों में इसके लाभ दिखने लगें। तो आइए जानते हैं इस पौधे के बारे में।

कुबेर देवता का प्रिय पौधा

जिस पौधे की हम बात कर रहे हैं उसका नाम है क्रासुला पौधा। यह पौधा मनी प्लांट से भी कई गुना अधिक लाभकारी साबित होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में क्रासुला पौधा लगाने से धन, सुख और समृद्धि का वास होता है। क्रासुला पौधा शुक्र ग्रह से संबंधित होता है, जो धन का कारक है।

ऐसा माना जाता है कि क्रासुला पौधे को घर में लगाने से कुबेर देवता की कृपा प्राप्त होती है। इसे धन का चुम्बक भी कहा जाता है, क्योंकि यह पौधा पैसों को चुम्बक की तरह आकर्षित करता है। इसे सिर्फ घर में ही नहीं, बल्कि ऑफिस, व्यवसायिक स्थानों पर भी लगाना बेहद शुभ होता है।

इस दिशा में लगाएं यह पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, क्रासुला पौधा लगाने के लिए सबसे उत्तम दिशा उत्तर दिशा है। इस पौधे को घर के प्रवेश द्वार के दाहिनी ओर भी लगाया जा सकता है। साथ ही, ऑफिस की डेस्क पर इसे रखने से कार्य में बहुत तरक्की और उन्नति होती है। इस पौधे को आप नर्सरी से खरीद सकते हैं और इसे घर में आसानी से लगा सकते हैं। इस पौधे को ज्यादा देखभाल की भी आवश्यकता नहीं होती है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News