Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul Crime News : बोरी में मिली तीन दिन पुरानी युवक की लाश

By
—
On:

पुलिस ने लाश बरामद कर पीएम के लिए भेजी

Betul Crime News – झल्लार – एक युवक की करीब तीन दिन पुरानी लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर झल्लार पुलिस मौके पर पहुंची और लाश बरामद कर पीएम के लिए भिजवाया है।

जानकारी के अनुसार बैतूल रोड पर झल्लार से करीब 5 किमी. दूर ग्राम चिचोलाढाना में पुलिया के निकट बोरी में पड़ी लाश मिली। दुर्गंध के कारण ग्रामवासियों ने देखा तो तत्काल झल्लार पुलिस को सूचना दी। झल्लार थाना प्रभारी मनोज उइके सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची, थाना प्रभारी श्री उइके ने बताया की बोरी में बंधी हुई पुरुष की लाश पड़ी है। जो की लगभग 30 वर्ष का बताया जा रहा है। साथ ही यह लाश लगभग 3-4 दिन पुरानी है, साथ ही अभी इसका कारण और लाश अज्ञात है। अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। झल्लार पुलिस की जांच जारी है।

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “Betul Crime News : बोरी में मिली तीन दिन पुरानी युवक की लाश”

Comments are closed.

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News