Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

महल छोड़ सड़को पर डांस करते नजर आई भूल भुलैया की “मंजुलिका”, डर के मारे थम गई लोगों की सांसें, देखे वीडियो

By
On:

महल छोड़ सड़को पर डांस करते नजर आई भूल भुलैया की “मंजुलिका”, डर के मारे थम गई लोगों की सांसें, देखे वीडियो, सोशल मीडिया पर इन दिनों कंटेंट क्रिएटर्स के बीच फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए लोगों को प्रैंक करने का काफी चलन है. ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ है, जिसमें एक महिला को बॉलीवुड फिल्म ‘भूल भुलैया’ (2007) के किरदार ‘मंजूलीका’ के गेटअप में देखा जा सकता है.

ये भी पढ़े- Desi Jugaad कबूतर पकड़ने के लिए शख्स ने लगाया स्मार्ट जुगाड़, वीडियो देख आप भी हो जाओगे फैन

वीडियो की शुरुआत में ही प्रीति थापा नाम की एक इंफ्लुएंसर हरे रंग की साड़ी, खुले बाल और पूरे चेहरे पर ग फैले मेकअप के साथ नजर आती हैं. वीडियो आगे बढ़ते ही उन्हें गुवाहाटी की सड़क के बीचों बीच ‘आमी जे तोमार’ गाने पर डांस करते देखा जा सकता है, वहां मौजूद लोग भी उन्हें मजे से देख रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही गुवाहाटी की मंजुलिका

कमेंट सेक्शन में प्रीति थापा ने वीडियो को पसंद करने के लिए अपने फॉलोअर्स को धन्यवाद दिया. उन्होंने लिखा, “दोस्तों, प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं. उम्मीद है कि मैं आप सभी का मनोरंजन करती रहूंगी तो कृपया मुझे सपोर्ट करते रहें और आशीर्वाद देते रहें. और गुवाहाटी का ग्लैमर, खासकर वहां के फैंसी मार्केट्स की तो बात ही कुछ और है.”

वीडियो पर आये कई तरह के कमेंट्स

वीडियो को यूजर्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है. कुछ लोगों ने इसे “हानिरहित मनोरंजन” बताया है, वहीं कुछ ने ट्रैफिक रोकने और आसपास के लोगों को परेशान करने के लिए उनकी आलोचना की है. एक यूजर ने लिखा, “प्रिय मंजूलीका कृपया ट्रैफिक नियमों का पालन करें.”

ये भी पढ़े- Maths Puzzle: गणित के बड़े-बड़े ज्ञानी भी इस पहेली को सुलझाने में हुए फ़ैल, क्या आप में है दम…

एक ने कमेंट किया, “फेमस होने की दीवानी.” वहीं तीसरे ने कहा, “आपके कॉन्फिडेंस लेवल का सम्मान करता हूं.” चौथे ने कहा, “सोशल एंग्जाइटी उन्हें डराती है.”

अपनी बायो में प्रीति थापा खुद को “सोशल एक्टिविस्ट, इंफ्लुएंसर और आर्टिस्ट” बताती हैं. वह साल 2012 में हुए मेगा मिस नॉर्थ ईस्ट कॉम्पिटिशन की फर्स्ट रनर-अप भी रह चुकी हैं.

‘भूल भुलैया’ फिल्म में विद्या बालन ने किया था मंजूलीका का किरदार

विद्या बालन और अक्षय कुमार अभिनीत ‘भूल भुलैया’ साल 2007 में रिलीज हुई एक कल्ट क्लासिक साइकोलॉजिकल हॉरर कॉमेडी फिल्म थी. रिलीज के इतने सालों बाद भी ‘मंजूलीका’ का वो डरावना किरदार लोगों के जहन में बना हुआ है, जिसका श्रेय विद्या बालन के शानदार अभिनय को जाता है. सोशल मीडिया पर आज भी उनके मशहूर डायलॉग्स और एक्सप्रेशन्स वाले मीम्स खूब शेयर किए जाते हैं.

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News