Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – इंदौर के बिजली ठेकेदार का फांसी पर लटका मिला शव

By
On:

Betul Newsमुलताई नगर से सटे ग्राम कामथ में किराए के मकान में निवास करने वाले इंदौर निवासी बिजली ठेकेदार का शव शुक्रवार को घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुचकर शव उतारकर पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल पहुचाया है।

बताया जाता है कि इंदौर निवासी नवनीत गुर्जर पिता अशोक कुमार उम्र करीब 38 साल ग्राम कामथ में बालाजी सर्विसिंग सेंटर के पीछे सतीश बारंगे के मकान में किराए से रहकर मुलताई क्षेत्र में बिजली कम्पनी के कार्यो का ठेका लेकर कार्य करता था। शुक्रवार सुबह बिजली ठेकेदार नवनीत गुर्जर छत के हुक से रस्सी बांधकर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। जिसकी सूचना कामथ निवासी सतीश बारंगे द्वारा डायल हंड्रेड को देने पर पुलिस मौके पर पुलिस पहुंची और शव उतारकर नगर के सरकारी अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौपा है। पुलिस द्वारा मामले में मर्ग कायम कर जांच जी जा रही है।

साढ़े 8 बजे तक जीवित था मृतक 1 घंटे में लगा ली फांसी | Betul News

मकान मालिक सतीश बारंगे की मां ने बताया कि जनवरी से नवनीत गुर्जर और वासुदेव विश्वकर्मा दोनों किराए से उनके घर ऊपर वाले ब्लॉक में रह रहे थे। आज सुबह करीब सा?े 8 बजे पीने के पानी की गुंडी देने के लिए नवनीत गुर्जर नीचे उतरा था। जिसके करीब 1 घंटे बाद मकान मालकिन ऊपर कमरे में पहुंची तो उसे नवनीत गुर्जर फांसी के फंदे पर लटका हुआ दिखाई दिया। जिससे वह घबरा गई।

तत्काल अपने पुत्र सतीश बारंगे को जानकारी दी और उन्होंने डायल हंड्रेड को सूचना देकर बुलवाया। नवनीत गुर्जर के फांसी के फंदे पर लटके मिलने की जानकारी उनके साथ काम करने वाले सुपरवाइजर वासुदेव विश्वकर्मा को मिली तो वह भी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि वे दोनों साथ में ही रहते थे, लेकिन 2 दिन पहले कुछ काम से वे उनके गांव सिलादेही गए हुए थे।

मृतक 17 साल से मुलताई क्षेत्र में कर रहा था ठेकेदारी

बताया जाता कि मृतक नवनीत पिता अशोक गुर्जर निवासी चारखेड़ा हरदा बीते 2006 से मुलताई क्षेत्र में बिजली के ट्रांसफॉर्मर लगाने में ठेकेदारी का काम कर रहे था। कॉलोनीयो और प्लांटो पर उनके द्वारा ट्रांसफार्मर लगाए जा चुके हैं। फिलहाल उनका परिवार इंदौर में रहता है,उनकी शादी हो गई थी। लेकिन काम के चलते वे कामथ में अपने सुपरवाइजर के साथ रहता था।

कागज पर लिखा,मेरे भाई को खबर देना | Betul News

मामले की जांच कर रही उपनिरीक्षक आम्रपाली दहाट ने बताया कि मृतक का शव फांसी के फंदे से उतारकर पोस्ट मार्टम कराने के बाद परिजनों को सौपा है। मकान में मृतक नवनीत के शव के पास एक कागज मिला है। जिस पर लिखा है कि मेरे भाई को खबर कर देना और मोबाइल नंबर लिखा हुआ था।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News