Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Road Accident – कोतवाली टीआई के निजी वाहन को टक्कर मार कर कंटेनर डैम के पानी में उतरा 

By
—
Last updated:

टीआई आशीष पवार सहित एक अन्य को हल्की चोट लगी ,कंटेनर ड्राइवर नशे की हालत में था

Road Accident – बैतूल – नेशनल हाइवे फोरलेन पर आज रात एक कंटेनर ने कोतवाली टीआई की स्कार्पियो को पीछे से टक्कर मारी और कंटेनर कोसमी डैम के पानी में उतरा । पुलिस ने कंटेनर के ड्राइवर को डैम से निकाला ।

घटना को लेकर टीआई आशीष पवार ने बताया कि आज रात को पेट्रोलिंग करने के दौरान हादसा हुआ । उन्होंने बताया कि शहर में गश्त करने के बाद फोरलेन पर गश्त करने गया था । इसी दौरान एक कंटेनर तेज़ रफ़्तार में आया और पीछे से उनकी निजी स्कॉर्पियो वाहन को टक्कर मार दी । टक्कर इतनी जोर से लगी की स्कॉर्पियो घूम कर खड़ी हो गई और अनियंत्रित कंटेनर डिवाइडर के ऊपर से निकाल कर रेलिंग तोड़ते हुए डैम में गिर गया ।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस के साथ ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे ।पुलिस ने डैम से कंटेनर ड्राइवर को निकाला और जिला अस्पताल लेकर आए इसके अलावा टीआई आशीष सिंह पवार और उनके साथ प्रकाश नाम के युवक को भी जिला अस्पताल लाया गया । जहां टीआई के हाथ का एक्सरे किया गया । दोनों को मामूली चोट लगी है। कंटेनर ड्राइवर नशे की हालत में था जिसे कोतवाली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है ।

बताया जा रहा है कि कंटेनर ड्राइवर बलराम पिता गजराज शर्मा निवासी ग्वालियर खाली कंटेनर लेकर जा रहा था । यह स्पष्ट नही हो पाया कि कंटेनर कहा से आ रहा था और कहां जा रहा था । घटना में टीआई की निजी स्कार्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है ।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News