Vote Count – बैतूल-जिले की पांचो विधानसभा की मतगणना आज जेएच कॉलेज में की गई । मतगणना में प्रत्याशियों को मिले मत की स्थिति इस प्रकार रही ।
भैसदेही से महेंद्र सिंह और घोड़ाडोंगरी से गंगा बाई उइके चुनाव जीती

घोड़ाडोंगरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गंगा बाई उइके को कुल 103710 मत मिले है । कांग्रेस प्रत्याशी राहुल उइके को कुल 99497 मत मिले । भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गंगा बाई उइके 4213 मतों से चुनाव जीती

भैसदेही विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी महेन्द्र सिंह चौहान को कुल 97719 मत मिले है । कांग्रेस प्रत्याशी धरमू सिंह सिरसाम को कुल 890330 मत मिले है। भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह चौहान 8389 मतों से चुनाव जीते ।
भैसदेही विधानसभा में 110123 पुरुष मतदाताओं ने और 107688 महिला मतदाताओं ने मतदान किया था ।यहाँ मतदान का कुल प्रतिशत 82.54 रहा।






