Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Political Talk – एक विधानसभा तक सीमित रहे प्रदेश अध्यक्ष

By
Last updated:

Political Talkयह चर्चा जिले कांग्रेस नेताओं से होते हुए राजनैतिक गलियारों में आम हो रही है कि कांग्रेस के एक मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष इस विधानसभा चुनाव के दौरान सिर्फ जिले की एक विधानसभा तक सीमित रहे। गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लगभग 10 माह पहले जिले के एक कांग्रेस नेता को एक मोर्चे का अध्यक्ष बनाया था और इसी नेता को पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ कुछ दिनों तक हेलीकाप्टर में बैठाकर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार के लिए साथ ले गए थे। लेकिन हेलीकाप्टर के अंदर का एक वीडियो वायरल होने के बाद इस नेता के दौरे हेलीकाप्टर से बंद हो गए।

चर्चा है कि उक्त नेता महाराष्ट्र से लगी एक विधानसभा क्षेत्र में बोरपेंड सहित कई आदिवासी गांव में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए सक्रिय रहे तो चर्चा यह भी है कि महाराष्ट्र की ही सीमा से लगे एक अन्य विधानसभा क्षेत्र में यही नेता निर्दलीय चुनाव लड़ रहे जुझारू युवा नेता के समर्थन में कांग्रेस में सेंध लगाते रहे।

चर्चा है कि कांग्रेस के जिम्मेदार पदाधिकारियों एवं संबंधित प्रत्याशी ने इस भीतरघात की जानकारी प्रदेश कांग्रेस को दे दी है। चर्चा यह भी है कि इस सीधे-साधे प्रत्याशी ने मतदान के बाद इस संबंध में ठोस कार्यवाही के लिए भोपाल जाकर कांग्रेस के बड़े नेताओं ने मिलने की तैयारी की है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News