Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Tax Bar – प्रसिद्ध कर सलाहकार जगमोहन खंडेलवाल बने बैतूल टैक्स बार के अध्यक्ष

By
Last updated:

बीटीबीए की वार्षिक साधारण सभा की बैठक में सर्वसम्मति से किया चयन

Tax Bar – बैतूल- जिले के प्रसिद्ध कर सलाहकार एवं श्रीराम मंदिर, शिव मंदिर, छोटा राम मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, एकीकृत ट्रस्ट बैतूल के ट्रस्टी जगमोहन खण्डेलवाल को बैतूल टैक्स बार का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति सर्व सम्मती से की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल टैक्स बार एसोसिएशन बीटीबीए की वार्षिक साधारण सभा की बैठक संपन्न हुई जिसमें नए अध्यक्ष के रूप में एडवोकेट एवं कर सलाहकार जगमोहन खंडेलवाल का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष वरिष्ठ एडवोकेट अवध हजारे ने खंडेलवाल को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल कार्यकाल की अपेक्षा की तथा संगठन को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा ऐसी आशा व्यक्त की।

व्यापारी को सजग रहना जरूरी

पदभार ग्रहण करने के पश्चात नए अध्यक्ष जगमोहन खंडेलवाल ने संगठन के सभी सदस्यों का सर्वसम्मति से उनका चुनाव किए जाने के लिए आभार प्रदर्शित किया एवं पूरी निष्ठा से करदाताओं तथा शासन के हित में ईमानदारी से कार्य करने का वचन दिया।

सेमीनार का करेंगे आयोजन

उन्होंने कहा कि इस दिशा में उन्होंने अपनी कार्य योजना एवं दिशा स्पष्ट की जिसके अनुसार उन्होंने आश्वासन दिया कि करदाताओं को जागरूक करने के लिए संगठन द्वारा समय-समय पर देश के विशेषज्ञों के माध्यम से सेमिनार आदि करेंगे, जिससे कि कर सलाहकार एवं करदाता दोनों ही अपना कार्य राष्ट्रीय हित में सुचारू रूप से कर सकेंगे। आभार प्रदर्शित करते हुए आशीष नरवरिया, सुनील हिरानी, अवध हजारे, संजय माकोड़े ,आशीष नरवरिया, नवीन चौहान, आकाश श्रीवास्तव, विजय जसूजा, विनोद गायकवाड, सीए अमित बारंगे, अंकित गोयल, जयंत पेटे, रोशन मगरदे, चन्द्र शेखर तिवारी मनोज डफरे, राजेश कुमार मालू, प्रदीप मालवीय, प्रतिक शाह, राजू मानकर, कृष्णा मालवीय, संजय साहू इत्यादि सदस्यों ने बधाई प्रेषित कर हर्ष व्याप्त किया।

ट्रस्टियों ने भी दी बधाई

श्रीराम मंदिर, शिव मंदिर, छोटा राम मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, एकीकृत ट्रस्ट बैतूल के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, ट्रस्ट के संचिव नवनीत गर्ग, ट्रस्टी डॉ. कांत दीक्षित, डॉ. विनेन्द्र वैद्य, राम भार्गव, अम्बेश बलुआपुरी, प्रवीण गर्ग, निलेश अग्रवाल, मनीष खंडेलवाल, विजय खंडेलवाल, रामानुज माहेश्वरी, रंजीत शिवहरे ने भी बधाई दी है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News