हर जगह बढ़ते दिखाई दे रहे हैं गुटबाजी और विवाद
जैसे ही कई सर्वे में यह उल्लेख हुआ कि कांग्रेस की स्थिति मध्य प्रदेश में अच्छी है वैसे ही हर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के दावेदारों की लाइन लग गई अभी टिकट की घोषणा नहीं हुई है और ना ही हाई कमान ने लिस्ट फाइनल की है तब हर जगह गुटबाजी और विवाद बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। और राजनीतिक क्षेत्र में यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि जैसे ही कांग्रेस की टिकट घोषित होगी विद्रोह गुटबाजी और विवाद और बढ़ जाएंगे ऐसा एक विवाद आज सामने आया है जब सतना जिले की एक कांग्रेस विधायक ने कांग्रेस के एक अन्य दावेदार पर शराब के नशे में छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
- ये खबर भी पढ़ें :- Bachhe Ka Video – मेरे बप्पा को ले गए तो बुला लूंगा पुलिस
हाथ पकड़ने का किया प्रयास | Congress Vidhayak
विधायक का कहना है कि आरोपी ने शराब पीकर उनका हाथ पकड़ने का प्रयास किया। उनकी महिला सहायक के साथ धक्का-मुक्की भी की। विधायक की शिकायत के आधार पर आरोपी नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस में की शिकायत | Congress Vidhayak
विधायक कल्पना वर्मा ने पुलिस को बताया, ‘मैं गुरुवार शाम को हटिया गांव में जनसंपर्क कार्यक्रम में गई थी। इस दौरान मैं एक परिवार से मिलने जा रही थी। स्थानीय कांग्रेस नेता मनोज बागरी उर्फ बबलू अपने कुछ साथियों के साथ यहां पहुंच गया। वह मेरी गाड़ी के सामने खड़ा हो गया। मैं गाड़ी से उतरी तो मनोज ने गाली-गलौज कर हाथ और मुंह पकड़ने की कोशिश की। यह देखकर मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीचबचाव किया। इसके बाद मैं वहां से चली आई। रात में सिविल लाइन थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
Source – Internet
- ये खबर भी पढ़ें :- Ganesh Visarjan 2023 – निर्विघ्र हुआ विघ्रहर्ता का विसर्जन





