Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का मोहित गर्ग ने किया स्वागत

By
On:

चुनावी परिदृश्य पर हुई संक्षिप्त चर्चा

Betul Newsबैतूल जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बैतूल पहुंचे। इस दौरान हेलीपेड पर भाजपा नेता मोहित गर्ग ने उनका शाल-श्रीफल से सम्मान किया। इस संक्षिप्त मुलाकात में श्री पाठक और श्री गर्ग के बीच चुनावी परिदृश्य को लेकर चर्चा भी की गई। श्री गर्ग ने उन्हें पुन: बैतूल आने का निमंत्रण दिया। गौरतलब है कि श्री पाठक और श्री गर्ग के बीच पारिवारिक संबंध है। श्री पाठक जनआशीर्वाद यात्रा के बाद कल शाम साढ़े 5 बजे वापस भोपाल गए थे।

इस दौरान हैलीपैड पर उन्होने मेरी माटी मेरा देश अभियान अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र की टीम से भेंट की और अभियान में सहभागिता की। श्री पाठक ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप संपूर्ण देश में यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक गांव, प्रत्येक घर और प्रत्येक व्यक्ति से मिट्टी चावल संकलन कर कलशों में मिट्टी लेकर अमृत कलश यात्रा देश की राजधानी दिल्ली पहुंचेगी। यह यात्रा अपने साथ देश के विभिन्न हिस्सों से पौधे भी लेकर आएगी। इस अवसर पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के प्रभारी भाजपा के जिला महामंत्री सुधाकर पवार, मोहित गर्ग नेहरू युवा केंद्र बैतूल से धनंजय सिंह ठाकुर, तुषार यादव राकेश मन्यासे आदि मौजूद थे।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News