Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Political News – खुद की राजनैतिक बिसात बिछाने में लगे असंतुष्ट

By
Last updated:

खुद के लिए टिकट और दूसरे की काटने चालू है दौड़

Political Newsबैतूल जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख निकट आ रही है, वैसे-वैसे कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों में दिग्गजों के साथ-साथ अन्य नेता भी बैतूल विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांगने के लिए राजधानी की परिक्रमा करने में लग गए हैं। यह बात और है कि वह स्वयं के लिए कम अपने दल के राजनैतिक प्रतिद्वंदी के लिए ज्यादा जहर ऊगल रहे हैं। लेकिन राजनैतिक समीक्षकों का यह भी मानना है कि इन असंतुष्टों ने देर कर दी है क्योंकि कांग्रेस-भाजपा दोनों ही दलों के अधिकृत उम्मीदवार लगभग तय है। इसके बावजूद इन असंतुष्टों का यह मानना है कि घोषणा के पहले अंतिम समय तक प्रयास करने से हो सकता है आंशिक सफलता मिल जाए।

दिनेश मस्की फिर पहुंचे भोपाल | Political News

कुछ दिनों पहले अचानक जिला कुंबी समाज के अध्यक्ष दिनेश मस्की ने बैतूल विधानसभा सीट से भाजपा की टिकट के लिए सार्वजनिक रूप से पहली बार दावा ठोंका और जिले की भाजपाई राजनीति में पूर्व सांसद हेमंत खण्डेलवाल से असंतुष्ट माने जाने वाले कुछ भाजपा नेताओं के साथ भोपाल पहुंचे। इस यात्रा में दिनेश मस्की भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के कई नेताओं से मिली और अपनी बात रखी। लेकिन प्रतिनिधि मंडल के बैतूल आने के बाद उनके साथ गए कई भाजपाई यह सार्वजनिक रूप से बोलते हुए दिखाई दिए कि दिनेश मस्की तो चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह स्पष्ट तो नहीं किया गया लेकिन राजनीति में इसका अर्थ यह भी माना जा रहा है कि यदि भाजपा ने श्री मस्की को टिकट नहीं दी तो भी वह निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर सकते हैं।

शुक्रवार को फिर एक बार दिनेश मस्की, पूर्व जिला भाजपा महामंत्री मनीष ठाकुर, शासकीय गर्ल्स कन्या महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष लतेश पंवार, सहित अन्य भाजपा नेता भोपाल पहुंचे। और मिली जानकारी के अनुसार वहां उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित अन्य नेताओं से भेंट की। जानकारी यह भी मिली है कि उन्होंने दिनेश मस्की को टिकट देने की मांग की और जिले के स्थापित भाजपा नेता और बैतूल से पुन: संभावित उम्मीदवार हेमंत खण्डेलवाल के विरोध में भी अपनी बात रखी।

टीम शांतिलाल भी पहुंची भोपाल | Political News

जिले में कांग्रेस के दो गुट माने जाते हैं जिनमें एक का नेतृत्व पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे और दूसरे का निलय डागा कर रहे हैं। वैसे इन दोनों में कभी भी सार्वजनिक रूप से विवाद नहीं हुआ है। लेकिन शीतयुद्ध से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। कांग्रेस में प्रदेश एवं जिला स्तर पर कई नियुक्तियों में ये दोनों गुट आमने-सामने दिखाई दिए जिसमें कभी पांसे तो कभी डागा को सफलता मिली है।

बैतूल से 2018 का चुनाव बड़े अंतर से जीते निलय डागा निरंतर क्षेत्र में सक्रिय हैं। और यह माना जा रहा है कि 2023 में कांग्रेस उन्हें ही मैदान में उतारेगी लेकिन टिकट की अधिकृत घोषणा ना होने के कारण डागा से असंतुष्ट और पांसे से जुड़े कई प्रमुख नेता भी टिकट के लिए भोपाल की दौड़ लगा रहे हैं। और यह दौड़ कई बार लग चुकी है।

शुक्रवार को फिर एक बार जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता शांतिलाल तातेड़ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल भोपाल पहुंचा। इस प्रतिनिधि मंडल में, कांग्रेस नेता सोनू पाल, अरूण गोठी, प्रतीक देशमुख, राजेश गावंडे, मनीष देशमुख, मंगू सोनी, पुलकित मालवीय, सलमान खान सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। चर्चा है कि इस समूह से अरूण गोठी के लिए बैतूल विधानसभा की टिकिट मांगी और इन्होंने निलय डागा के विरोध में बात कही।

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “Political News – खुद की राजनैतिक बिसात बिछाने में लगे असंतुष्ट”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News