Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Aropiyon ka julus : पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों का निकाला जुलुस 

By
On:

बैतूल – शाहपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह सीहोर से नाबालिक बच्ची को दस्तयाब कर छिंदवाड़ा वापस जा रही पुलिस की टीम पर हमला हो गया था । कुछ युवकों ने छिंदवाड़ा के कुंडीपुरा थाने सब इंस्पेक्टर पंकज राय से विवाद किया और उनकी वर्दी फाड़ दी इसके साथ ही उनके सिर पर बीयर की बोतल मार दी थी  जिसके कारण उन्हें चोट लगी । छिंदवाड़ा पुलिस ने शाहपुर थाने में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था । 

कल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलुस निकाला गया और न्यायालय में पेश किया गया 

बैतूल एसपी सिमाला प्रसाद पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि छिंदवाड़ा के कुंडीपुरा थाने से पुलिस की टीम सीहोर गई थी और वहां से 11 साल की बच्ची को दस्तयाब कर वापस आ रही थी । पुलिस के वाहन में बच्ची उसके पिता, महिला कांस्टेबल ,सब इंस्पेक्टर और ड्राइवर कुछ कुल 5 लोग सवार थे । शाहपुर थाना इलाके के क्षेत्र बूढ़ी डैम से लेकर घोड़ाडोंगरी टोल नाके तक पुलिस वाहन के पीछे आ रही एक कार ने दो तीन बार कट मारने की कोशिश की । इस कार में 6 युवक सवार थे जो शराब के नशे में धुत थे उन्होंने पुलिस के वाहन को रोककर सब इंस्पेक्टर पंकज राय से झूमा झटकी की जिससे उनकी वर्दी फट गई इसके अलावा उनके सर पर बीयर की बोतल मार दी ।

शाहपुर थाने में मामला दर्ज किया गया और शुक्रवार को आरोपी प्रमोद अतुलकर, अभिषेक सिंह,विजय झरबड़े ,चंद्रकांत विश्वकर्मा ,आशुतोष हेला और पवन मसतकर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया । सभी आरोपी सारणी थाना क्षेत्र के पाथाखेड़ा में रहने वाले हैं और प्रायवेट कंपनियों में काम करते है ।
For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News