Viral Video – मेकअप एक ऐसी कला है जो दूसरों को खूबसूरत बनाने के काम आती है। और लोग इस कला का बहुत सम्मान और इसे प्यार भी करते हैं। क्योंकि खूबसूरत दिखना किसे पसंद नहीं है। मगर अभी सोशल मीडिया पर मेकअप का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप थोड़ी देर के लिए हक्के-बक्के हो जाएंगे। आप भी सोचेंगे कि ऐसा मेकअप कौन करता है?
यह भी पढ़े – Realme के इस नए स्मार्टफोन की डिस्प्ले ने उड़ाए iPhone के होश, 50MP का होगा दमदार कैमरा,
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
कई आर्टिस्ट ऐसे हैं जो अपनी कला का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। इसमें से कुछ आर्टिस्ट अपनी बेहतरीन कला की वजह से लोगों के बीच फेमस भी हो जाते हैं। मगर अभी सोशल मीडिया पर मेकअप आर्टिस्ट मिमी चोई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में आप उनकी कला को देखने के बाद हैरान हो जाएंगे। वीडियो में मिमी चोई ने चेहरे पर कुछ ऐसा मेकअप किया है जिससे समझ में नहीं आ रहा कि चेहरा किस तरफ है। मिमी के मेकअप के बाद लगता है कि मानों चेहरे को किसी ने बीच में से काट दिया है और काटने के बाद उसे 90 डिग्री पर घुमा दिया है। ऐसी कला आपने शायद ही कभी देखी होगी।
यह भी पढ़े – Sony Xperia 5V सितंबर में होगा लॉन्च, तगड़े कैमरा के साथ मिलेंगे धसू फीचर्स,
वीडियो देख लोग हुए हैरान
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X(पहले ट्विटर) पर @HOW_THINGS-WORK नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 272.3K व्यू मिल चुके हैं। इस अद्भुत कला को देखने के बाद लोगों हैरान हो गए और कमेंट सेक्शन में अपनी बात शेयर की। एक यूजर ने लिखा कि- सच में मेरा सिर घुम गया। एक अन्य यूजर ने कहा- ये तो मेकअप को अलग ही लेवल पर ले गई हैं। आपको ये कला कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं।






**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.
**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.