Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Boat Smart Ring: एक टच में हेल्थ की सभी जानकारी देगी बोट की यह पहली स्मार्ट रिंग,

By
On:

Boat Smart Ring: बोट स्मार्ट रिंग 8999 रुपये की कीमत के साथ आती है। स्मार्ट रिंग 28 अगस्त से Amazon.in और Flipkart पर ऑनलाइन उपलब्ध होगी। ये स्मार्ट रिंग 17.40 मिमी 19.15 मिमी और 20.85 मिमी के व्यास के साथ तीन साइज 7 9 और 11 में आएगी। बोट स्मार्ट रिंग सभी जरूरी फीचर्स के साथ आती है। स्मार्ट रिंग कई हेल्थ फीचर्स से लैस है।

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बोट ने अपनी पहली स्मार्ट रिंग Boat Smart Ring भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी है। सिरेमिक डिज़ाइन के साथ आने वाली ये स्मार्ट रिंग आपकी डेली एक्टिविटी पर कड़ी नजर रखेगी।

और ये भी पढ़े – Moto G84 5G: भारत में 1 सितंबर को लांच होगा कम कीमत और धमाकेदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन,

Boat Smart Ring की कीमत:

बोट स्मार्ट रिंग 8,999 रुपये की कीमत के साथ आती है। स्मार्ट रिंग 28 अगस्त से Amazon.in और Flipkart पर ऑनलाइन उपलब्ध होगी। ये स्मार्ट रिंग 17.40 मिमी, 19.15 मिमी और 20.85 मिमी के व्यास के साथ तीन साइज 7, 9 और 11 में आएगी।

Boat Smart Ring की खासियत :
बोट स्मार्ट रिंग (Boat Smart Ring) सभी जरूरी फीचर्स के साथ आती है। स्मार्ट रिंग में कई हेल्थ फीचर्स से लैस है। यह एक प्रीमियम सिरेमिक और मेटल डिजाइन को स्पोर्ट करता है। बोट स्मार्ट रिंग स्मार्ट टच कंट्रोल के साथ भी आती है।

स्मार्ट रिंग में स्वाइप नेविगेशन फीचर है और यह सॉफ्ट टच कंट्रोल के साथ आती है। कंपनी ने यह भी बताया है कि स्मार्ट रिंग का इस्तेमाल करके यूजर्स म्यूजिक चला और रोक सकते हैं, ट्रैक बदल सकते हैं।

और ये भी पढ़े – ऑल्टो के होश उड़ाने लांच नई फॅमिली Kia Ray EV कार, देगी 233 Km की रेंज, जानें कीमत

Boat Smart Ring की खूबियां :
बोट रिंग की मदद से यूजर्स इमेज क्लिक कर सकते हैं और एप्लिकेशन नेविगेट कर सकते हैं। बोट स्मार्ट रिंग साथी बोट रिंग ऐप के साथ काम करती है। ऐप यूजर्स की हेल्थ के बारे में विस्तृत जानकारी देने का दावा करता है।

बोट स्मार्ट रिंग हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 सेंसर और शरीर के तापमान मॉनिटर से लैस है। इसकी मदद से नींद को भी ट्रैक किया जा सकता है और इसमें मेंसुरेशन साईकिल ट्रैकिंग फीचर भी है।

नॉइज़ लूना रिंग को देगा कड़ी टक्कर :
बोट स्मार्ट रिंग को अभी तक लॉन्च होने वाले नॉइज़ लूना रिंग (Noise Luna Ring) से प्रतिस्पर्धा करेगी। नॉइज लूना रिंग में 3 मिमी पतली फाइटर-जेट ग्रेड टाइटेनियम बॉडी और खरोंच प्रतिरोध के लिए हीरे जैसी कोटिंग है। नॉइज लूना रिंग में सटीक ट्रैकिंग के लिए एक पीपीजी सेंसर और 3-एक्सिस एक्सेलेरोमीटर की सुविधा है। ये रिंग 60 मिनट के एक बार चार्ज पर एक सप्ताह तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News