Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – युवकों ने किया गंज शराब दुकान पर पथराव, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना  

By
Last updated:

शटर पर मारे डंडे और कुल्हाड़ियां

Betul Newsबैतूल में शुक्रवार को जयस संगठन की रैली के दौरान बैतूल गंज इलाके में कुछ युवकों ने शराब दुकान पर पथराव कर दिया जिसका CCTV वीडियो सामने आया है। दुकान पर पहुंचे लोगों ने पथराव किया, फ्लेक्स फाड़ दिए और जबरन बंद करवा दी। जिसके बाद यहां आबकारी के जवान तैनात करने पड़े। हालांकि, मामले में अभी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

युवकों ने शराब दुकान पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। वे दुकान बंद करने की चेतावनी दे रहे थे। इसी बीच मौके पर पहुंचे कुछ युवकों ने शराब दुकान का शटर जबरन बंद करवा दिया। इस पर भी मामला शांत नहीं हुआ। कई युवक दुकान की शटर पर डंडे और कुल्हाड़ी बरसाते रहे। जिससे शराब दुकान के सेल्समैनों में दहशत फैल गई। उन्होंने तुरंत इस हंगामे की जानकारी दुकान मालिक को दी। उन्होंने आबकारी विभाग के अधिकारियों को घटना से अवगत कराया।

गंज थाना प्रभारी एबी मर्सकोले का कहना है की घटना से संबंधित कोई भी शिकायत पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है। अगर कोई शिकायत आती है तो कार्यवाही की जाएगी। 

For Feedback - feedback@example.com

3 thoughts on “Betul News – युवकों ने किया गंज शराब दुकान पर पथराव, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना  ”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News