Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – रीछ ने किसान की आंख-सिर पर किया हमला

By
On:

गंभीर हालत में किसान को अस्पताल में कराया भर्ती

Betul Newsबैतूल एक किसान के ऊपर रीछ ने आंख और सिर पर हमला कर बुरी तरह से घायल का दिया है। गंभीर हालत में किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनीराम पिता शंकर पांसे उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम कसईखेड़ा तहसील भैंसदही अपने खेत में अकेले काम कर रहा था। इसी दौरान झाडिय़ों में छुपे रीछ ने अचानक किसान पर हमला कर दिया। रीछ ने किसान के सर, आंख, चेहरे, कंधे में गंभीर चोटे पहुंचाई।

वहीं घायल मनीराम ने बताया कि वह बैलों को लेकर घर आ रहा था तभी रास्ते में झाडिय़ों में छुपे रीछ ने अचानक मेरे ऊपर हमला कर दिया। रीछ ने मेरे हाथ को अपने दांतों से पकड़ लिया और उसके दो बच्चों ने मेरे पीठ पर हमला कर दिया और मुझे नीचे गिरा दिया जिससे वह बेहोश हो गया। रीछ के हमले की जानकारी गांव वालों और परिजनों को लगी तो वह घटनास्थल पर पहुंचे और मुझे भंैसदही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल को 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल बैतूल रिफर कर दिया गया है।

फिलहाल घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टरों द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा है। वहीं फिलहाल घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

1 thought on “Betul News – रीछ ने किसान की आंख-सिर पर किया हमला”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News