Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

CMHO News – CMHO को हटाने कलेक्टर ने प्रमुख सचिव को लिखा पत्र

By
On:

CMHO Newsबैतूल लोकायुक्त ने रिश्वत कांड में मुख्य आरोपी बैतूल सीएमएचओ डॉॅ. सुरेश बौद्ध जाटव और सह आरोपी लैब टेक्नीशियन राधा गोविंद शुक्ला के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7 पीसी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इस मामले को लेकर लोकायुक्त ने बैतूल कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस को पत्र लिखकर पूरे मामले की जानकारी दी है।

लोकायुक्त के पत्र आने के बाद कलेक्टर श्री बैंस ने स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर बैतूल सीएमएचओ डॉ. सुरेश बौद्ध जाटव के लोकायुक्त प्रकरण का उल्लेख करते हुए उन्हें बैतूल से हटाने की अनुशंसा की है। श्री बैंस ने सांध्य दैनिक खबरवाणी से चर्चा में बताया कि लोकायुक्त के पत्र आने के बाद प्रमुख सचिव को पत्र लिखा गया है। हटाने के आदेश प्रमुख सचिव करेंगे और ये आदेश कभी भी हो सकते हैं।

गौरतलब है कि कुंड बकाजन में दिसम्बर 2022 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने तत्कालीन सीएमएचओ डॉ. एके तिवारी को सस्पेंड करने के आदेश दिए थे। बैतूल में सीएमएचओ का पद रिक्त होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सागर में पदस्थ डॉ. सुरेश बौद्ध जाटव को बैतूल का सीएमएचओ बनाया था और उन्होंने दिसम्बर में ही कार्यभार संभाल लिया था। डॉ. बौद्ध का कार्यकाल 8 महीने का रहा और लोकायुक्त ने कार्रवाई कर दी।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

1 thought on “CMHO News – CMHO को हटाने कलेक्टर ने प्रमुख सचिव को लिखा पत्र”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News