Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Jalebi Recipe – हलवाई जैसी जलेबी बनाये अब घर पर, फॉलो करे ये आसान रेसिपी,

By
On:

Jalebi Recipe In Hindi: जलेबी, का नाम सुनते ही आपके भी मुंह में पानी आ गया होगा। 15 अगस्त आने को है तो आपको और इसकी याद आ रही होगी। दरअसल, जलेबी को राष्ट्रीय मिठाई माना जाता रहा है और कई जगहों पर 15 अगस्त के दिन इसे खाने और खिलाने की परंपरा रही है। पर अगर हम कहें कि आप इसे घर पर बना सकते हैं तो? आप सोच रहे होंगे कि जलेबी देखने में जितनी टेढ़ी है, बनाने में कहीं उतनी ही मुश्किल न हो। तो, ऐसा बिलकुल भी नहीं है। आप जलेबी को आराम से और आसान तरीके से घर पर बना सकते हैं।

यह भी पढ़े – Xiaomi Mix Fold 3 – सैमसंग और ओप्पो की नींद उड़ाने आया Xiaomi का ये धसू फोल्डर फ़ोन, जानिए फीचर्स,

जलेबी बनाने के लिए आपको चाहिए ये चीजें

-मैदा
-तेल या घी
-कॉटन का कपड़ा जिसके बीच में छेद हो या फिर नारियल का खोपड़ा
-कॉर्न फ्लोर
-बेकिंग पाउडर
-दही
-पीला रंग या केसर
-चीनी
-इलायची पाउडर

जलेबी बनाने का तरीका

जलेबी बनाने के लिए आपको पहले इसका बैटर तैयार करना चाहिए। इसके लिए आपको करना ये है कि एक बर्तन में मैदा, बेकिंग सोडा, कार्न फ्लोर सबको अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसमें थोड़ा सा दही मिलाएं और इसे ब्लैंडर से ब्लैंड करें। इसके बाद इस बैटर को ऐसे मिक्स करें कि इसमें गांठ न आएं। लगभग 1 से 2 घंटे के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। अब आपको करना ये है कि एक पैन में 1 कटोरी चीनी और दो कप पानी मिलाकर इसकी चाशनी बना लें। इसमें पीला रंग या केसर और इलायची पाउडर मिला लें। अब एक उबाल लें और उसे ऐसे ही छोड़ दें।

यह भी पढ़े – Disney Plus Hotstar यूजर के लिए बड़ा छटका, इस महीने से बढ़ सकता है सब्सक्रिप्शन का चार्ज,

अब जलेबी बनाने के लिए 1 कढ़ाही चढ़ाएं। इसमें में तेल या घी डालें। अब इसे गर्म होने दें और फिर छेद वाले कॉटन कपड़े में बैटर बनाकर तेल में गोल-गोल जलेबी बनाएं। फिर इसे तल लें। दोनों साइड को अच्छे से पकाएं। फिर जलेबी को चाशनी में डूबोकर रखें। तो, इस तरह तैयार करें जलेबी और फिर इसे खाएं

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News