पलासपानी के जंगल की बताई जा रही है घटना
Betul News – आठनेर – दक्षिण वन मंडल क्षेत्र की आठनेर मोर्शी रेंज के अन्तर्गत वन ग्राम पलासपानी में रविवार को दोपहर में गांव के शैलेश उईके 19 वर्षीय को जंगल में भालू ने हमला कर दिया जिससे उसकी आंख फूट गई । घायल को आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ग्रामीणों की मदद से उपचार हेतु भर्ती कराया है।
डॉक्टरों ने घायल युवक की हालत गंभीर बताई है। पूरे मामले की वन विभाग की ओर से रेंजर नितिन पवार ने पुष्टि की है। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया है कि युवक पलासपानी के जंगल में गया था तभी वहां पर भालू ने उसपर हमला कर दिया और आंख फोड़ दी शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोट के निशान हैं।
वन विभाग की ओर से फिलहाल पूरे मामले में उक्त घायल युवक को प्राथमिक उपचार हेतु आठनेर सीएससी केन्द्र में भर्ती कराया है उपचार जारी हैं। जंगल क्षेत्र में भालू ने युवक पर जब हमला किया तब युवक जंगल में पहुंचा था। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।






**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.