Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

betul news – मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत

By
Last updated:

ताप्ती नदी के किनारे मछली पकड़ रहा था शख्स 

betul newsभीमपुर(श्याम आर्य) –  विकासखंड के ग्राम पंचायत जामू के रातामाटी ताप्ती नदी के किनारे मंगलवार दोपहर को दो युवक मछली पकड़ने गए थे जिनमे से एक युवक जिसका नाम कमल पिता गोमा सेलूकर और उम्र लगभग 20 वर्ष की  बताई जा रही है जिसकी नदी में डूबने से मौत हो गई। 

ग्राम पंचायत सरपंच को ग्रामीणों ने बताया की युवक शराब के नशे में लग रहा था और मछली पकड़ने गया हुआ था। इधर परिजनों ने बताया कि कमल 1 दिन पहले ही अमरावती से आया था और घर से बोलकर निकला था कि रेत खदान की मछली पकड़ने जा रहा हूं जिसके कुछ देर बाद परिजनों को पता लगा की मछली पकड़ने गया कमल नदी में डूब गया।  जैसे इस बात की जानकारी ग्रामीणों को लगी तो सभी नदी के किनारे पहुँच गए। 

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक कमल मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “betul news – मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News