Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Enrollment : पूर्व जिप अध्यक्ष लता महस्की ने किया नामांकन दाखिल

By
On:

बैतूल– पंचायत चुनाव के नामांकन की आखिरी तारीख में बड़ी संख्या में लोगों ने नामांकन दाखिल किये । बैतूल जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेत्री लता महस्की ने भी जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 20 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित क्षेत्र से सोमवार को नामांकन दाखिल किया ।

लता महस्की जनसंघ से जुड़े और भाजपा के स्थापना सदस्य रहे स्वर्गीय मानिकराव महस्की एवं राजनीति में एक अलग पहचान बनाने वाले अधिवक्ता स्वर्गीय पंजाब राव महस्की के परिवार की बहू है । कुंबी समाज से महिला नेत्री के रूप में राजनीति में कदम रखने वाली और राजनीति शास्त्र से एमए तक शिक्षा हासिल करने वाली लता महस्की का राजनीतिक सफर 2010 से शुरू हुआ था जब वे जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 2 से सदस्य चुनी गई थी ।

इसके बाद भाजपा से समर्थन मिलने पर उन्हें 26 फरवरी 2010 को जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का अवसर मिला था । 5 साल तक बेहतर कार्य करने और क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने पर उन्हें लोकप्रियता मिली । उनका कार्यकाल 25 फरवरी 2015 को खत्म हो गया । भाजपा महिला मोर्चा में उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया था । जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी वे काफी सक्रिय रही ।

लता महस्की इस बार नए क्षेत्र से चुनाव लड़ने जा रही हैं ,उन्होंने अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 20 से नामांकन दाखिल किया है। बताया जाता है कि यह क्षेत्र उनके मायके यानी आठनेर सावंगी से जुड़ा है और उन्हें इसका फायदा मिलेगा ।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News