अब स्लीपर की जगह इकॉनमी कोच में होगा आरामदायक सफर
Indian Railways – भारतीय रेलवे देश का सबसे बड़ा ट्रांसपोर्टेशन का साधन है जिसके जरिए हजारों लाखों लोग एक जगह से दूसरी जगह सफर करते हैं। भारतीय रेलवे में अब ट्रैन और आधुनिक होती जा रही हैं। यात्रियों के आराम का ख्याल भी रखा जा रहा है। यही कारण है की अब ट्रेनों में स्लीपर की जगह अब इकॉनमी कोच लगाए जा रहे हैं। फ़िलहाल ग्वालियर की चार ट्रेनों में स्लीपर कोच की जगह इकोनॉमी कोच लगाए गए।
ऐसे समझे इकॉनमी कोच | Indian Railways
अगर आपके टिकट पर M लिखा है तो इसका मतलब है कि आपको थर्ड एसी इकोनॉमी में बैठना होगा। अब आप सोच रहे होंगे कि थर्ड एसी के अलावा ये कौन सा कोच है? वैसे आपको बता दें कि ये कोच कुछ ही ट्रेनों में जोड़े गए हैं, जिनमें सुविधाएं थर्ड एसी जैसी ही हैं, लेकिन थर्ड एसी से थोड़ी अलग हैं। इन्हें थर्ड एसी की तुलना में कम आरामदायक भी माना जा सकता है और इनका किराया भी थर्ड एसी के किराए से कम होता है।
इस तरह होंगी सीट | Indian Railways
अगर इकोनॉमी कोच की बात करें तो इसमें सीटें ज्यादा लगती हैं और इससे सीट के साइज और सीटों के बीच रखी खाली जगह में फर्क पड़ता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 83 बर्थ हैं, जबकि सामान्य कोच में सिर्फ 72 सीटें होती हैं। ऐसे में 72 सीटों की जगह 83 सीटों का समायोजन किया गया है। ये कोच स्लीपर से एक क्लास ऊपर और थर्ड एसी से एक क्लास नीचे के हैं। हालाँकि, इसमें AC है और यह थर्ड AC के समान है।





Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplayBonus offer.