पुलिया पार करते समय बह गया था धर्मराज
betul news – मुलताई – ब्लाक के ग्राम सांडिया निवासी किसान शुक्रवार की शाम करीब 7.30 बजे सांडिया के पास ताप्ती नदी की पुलिया पर करते हुए बहकर चन्दोरा डेम में चला गया। जिसका शव 40 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने रविवार की सुबह करीब 11 बजे ढूंढ निकाला है। जिसे पीएम के लिए मुलताईं के सरकारी अस्पताल लाया गया है।
बताया जाता है ग्राम सांडिया निवासी धर्मराज पिता साहेबराव बरडे 44 साल शुक्रवार रात में दवाई लाने के लिए मुलताई जाने का कहकर निकला था।धर्मराज ने एक ग्रामीण को बाइक से मुलताई-आठनेर मार्ग पर स्थित सांडिया जोड़ पर छोड़ने के लिए कहा। तो बाइक चालक धर्मराज को मार्ग पर छोड़ने के लिए निकला लेकिन मार्ग पर स्थित ताप्ती नदी की पुलिया पर बाढ़ होने के कारण बाइक चालक धर्मराज को पुलिया के पास छोड़कर गांव वापस लौट गया।
रात 7.30 बजे के दरमियान पुलिया पर 3 फीट से अधिक पानी का बहाव होने के कारण धर्मराज पुलिया पार करने के दौरान ताप्ती नदी में बहके चन्दोरा बांध में चला गया। पुलिस द्वारा जानकारी देने के बाद एसडीआरएफ की टीम द्वारा शनिवार सुबह से धर्मराज के शव को चन्दोरा बांध में तलाश किया जा रहा था। 40 घंटे बाद रविवार की सुबह 11 बजे बांध से एसडीआरएफ की टीम ने शव निकालकर पीएम के लिए मुलताईं के सरकारी अस्पताल भेजा गया है।






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino slot machine.
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino bonus.
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino activities.