Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – नीतू परमार ने नपाध्यक्ष का ग्रहण किया पदभार

By
On:

Betul Newsबैतूल नगर पालिका मुलताई के अध्यक्ष को लेकर संशय की स्थिति समाप्त हो गई है। आज नीतू परमार ने नगर पालिका अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण किया।

सीएमओ नितिन बिजवे ने बताया कि कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने पत्र जारी कर श्रीमती परमार को प्रभार ग्रहण कराने के निर्देश दिए थे। इन्हीं निर्देशों पर उन्हें अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण कराया गया है।

गौरतलब है कि एडीजे कोर्ट मुलताई ने वर्षा गढ़ेकर की याचिका पर फैसला सुनाते हुए नपाध्यक्ष के चुनाव को शून्य कर दिया था। जिसको लेकर मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय भोपाल के आदेश पर वर्षा गढ़ेकर को अध्यक्ष मनोनीत किया गया था।

इस मामले में नीतू परमार ने एडीजे कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट के द्वारा 31 जुलाई तक स्टे दिया था। हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य शासन से प्राप्त निर्देश के पालन में श्रीमती परमार को अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण करवाया गया है।

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “Betul News – नीतू परमार ने नपाध्यक्ष का ग्रहण किया पदभार”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News