Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – नाले के गहरे पानी मे गिरने से बच्चे की मौत 

By
On:

स्कूल के लंच ब्रेक में खेल रहा था दोस्तों के साथ   

Betul Newsबैतूलतीसरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे की नाले में डूबने के कारण मौत हो गई। बच्चा स्कूल में लंच के समय दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह पानी में गिर गया और बच्चे को रेस्क्यू कर निकाला गया ।अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

बैतूल के गंज थाना इलाके में विवेकानंद वार्ड के सरकारी प्रायमरी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले 8 साल के सावन कुमार पारधे की पानी मे डूबने से मौत हो गई । गुरुवार को सावन प्रतिदिन के अनुसार स्कूल गया था । दोपहर में लंच के समय स्कूल के बच्चे मैदान में खेल रहे थे ।

सावन भी अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। स्कूल के ही पास में एक नाला है जिसके बीच में गड्ढे में ज्यादा पानी भरा था। सावन खेलते खेलते अचानक नाले के गड्ढे में गिर गया । सावन को गिरता देख बच्चे चिल्लाने लगे आसपास के लोग एकत्रित हो गए ।सावन को निकालने के लिए तैराक रामबरन पाल को बुलाया गया उन्होंने लगभग 20 से 25 मिनट में सावन को पानी से बाहर निकाला। तत्काल ही उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने चेक किया और उसे मृत घोषित कर दिया ।

रामबरन पाल का कहना है कि उन्हें देरी से सूचना मिली और जब भी मौके पर पहुंचे तब तक देर हो चुकी थी और बच्चे को बचा नहीं पाए । पुलिस घटना की जांच कर रही है फिलहाल इस घटना को लेकर स्कूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है ।

गंज थाना टीआई एबी मर्सकोले का कहना है तीसरी कक्षा का बच्चा है नाले में गिर गया था गोताखोरों को बुलाया गया वह बच्चों को बाहर निकाला गया डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया स्कूल प्रबंधन का कहना है कि लंच की छुट्टी में बच्चे खेल रहे थे खेलते खेलते बच्चा नाली में गिर गया पुलिस घटना की जांच कर रही है |

For Feedback - feedback@example.com

4 thoughts on “Betul News – नाले के गहरे पानी मे गिरने से बच्चे की मौत ”

  1. Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News