Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – स्कूल संचालक की बनाई फेक फेसबुक आईडी

By
On:

दोस्तों से मैसेज कर मांगे रुपए, पुलिस में हुई शिकायत दर्ज

Betul Newsबैतूल एक ओर जहां सायबर फ्राड तेजी से हो रहे हैं तो वहीं इस फ्राड के प्रति लोगों में जागरूकता भी तेजी से आ रही है। अभी फर्जी फोन आते ही या फिर मैसेज या लिंक आने पर हर कोई इसे रिसीव नहीं करता है क्योंकि प्रचार-प्रसार के चलते लोग अब जागरूक होने लगे हैं। बात चाहे फेसबुक आईडी हैक होने की हो या फिर भी फे क आईडी बनाकर रुपए मांगने के मैसेज करने की ही क्यों ना हो? लोग ठगी से बचने लगे हैं।

ऐसा ही एक मामला संजीवनी स्कूल के संचालक गजेंद्र पंवार के साथ भी घटित हुआ। दरअसल उनकी फेक फेसबुक आईडी बनाकर उनके दोस्तों से रुपए की मांग की जा रही थी लेकिन दोस्तों ने इसकी जानकारी श्री पंवार को दी तो उन्होंने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए शिकायत भी दज कराई है।

स्कूल संचालक गजेंद्र पंवार का कहना है कि उनके दोस्त एंथोनी इब्राहिम का उनके पास फोन आया कि आपने ने फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से 7-8 हजार की कम राशि मांगी है। मांगनी थी ज्यादा मांगते। इसके अलावा एक और दोस्त रामनाथ राठौर ने बताया कि उनके फेसबुक मैसेंजर से रुपए मांगे जा रहे है। श्री पंवार को जब यह पूरा मामला पता चला तो उन्होंने जांच पड़ताल की तब यह तथ्य सामने आया कि उनकी फेक फेसबुक आईडी बनाई गई है और जिसने बनाई है उसने उनके चार-पांच दोस्तों को मैसेज भेजे थे इनमें से कई की उससे बात भी हुई है और उसका नंबर भी मिला है।

श्री पंवार ने मैसेज के स्कीन शॉट के साथ ही इस पूरे मामले की शिकायत बैतूल पुलिस अधीक्षक को की है। इसके अलावा उन्होंने अपनी सभी दोस्तों को इस तरह के किसी भी मैसेज पर रुपए नहीं देने का भी कहा है।

For Feedback - feedback@example.com

4 thoughts on “Betul News – स्कूल संचालक की बनाई फेक फेसबुक आईडी”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News