Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – दो साल से स्वीकृत सबस्टेशन नहीं बनने से किसान नाराज

By
On:

कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सबस्टेशन बनाने की मांग

Betul Newsबैतूल जिले के भीमपुर विकासखंड के मोहटा सेक्टर के 22 गाँवों में बिजली की समस्या बनी हुई जिससे किसान परेशान हो रहे हैं। लगभग 2 वर्षों से मोहटा में सब स्टेशन की स्वीकृति मिलने के बाद भी और टेंडर होने के बाद भी ठेकेदार द्वारा काम नहीं किया जा रहा है। किसान बिजली विभाग के कई बार चक्कर लगा चुके बार-बार किसान भाई को तारीख पर तारीख दिया जा रहा है। क्षेत्र वासियो की गंभीर समस्याओ को अभी तक हल नहीं किया गया है यदि किसान भाईयो कि बिजली की समस्या को दूर नहीं किया गया।

किसानों ने कलेक्टर से सबस्टेशन का कार्य पूर्ण कराने की मांग की है ताकि किसानों को सुविधा हो सके। ज्ञापन सौंपने के दौरान सुखराम, दलपत इवने, छतरसिंग, रामसिंग, राजकुमार मर्सकोले, मांगीलाल सहित अन्य मौजूद थे।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News